
2. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप नहाने से पहले अपनी स्किन पर अच्छी तरह से नारियल या तिल के तेल की मालिश करें। इसके बाद नहाने के पानी में एक चम्मच तेल डाल कर नहाएं। इससे आपकी स्किन रूखी और रफ होने से बचेगी।
3. नहाते समय बहुत सुगंधित और हार्ड सोप का प्रयोग न करें। इसकी जगह आप ग्लिसरीन बेस सोप का प्रयोग करें। बहुत ज्यादा फेसवॉश या सोप का प्रयोग न करें।
4. नहाकर या मुंह धोकर जब भी आएं तो तुरंत कोई मॉश्चराइजर लगाएं। ध्यान रहे कि चेहरे या शरीर की नमी सूखने से पहले आप इसे मॉश्चराइज कर लें। इससे नमी खोने नहीं पाएगी।

5. रात में सोते समय अपने चेहरे पर क्रीम जरूर लगाएं और अपनी क्रीम में आप विटामिन ई अलग से मिला लें। इससे आपके चेहरे की ड्राइनेस बहुत ही तेजी से कम होगी।
6. सोप की जगह आप मलाई, बेसन और नींबू का प्रयोग करें। कच्चे दूध से अपना चेहरा साफ करने के बाद आप इस फेसपैक को लगाकर हल्के हाथों से मलें और साफ पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन की डीप क्लिंजिंग भी होगी और ड्राईनेस भी नहीं आएगी।

7. जब भी आप धूप में जाएं तो बाहर निकलने से 15 मिनट पहले स्किन पर सनब्लॉक लगाएं जिसका एसपीएफ कम से कम 50 हो। करीब 15 मिनट बाद आप अपनी स्किन पर मॉश्चराइजर लगाएं। तब बाहर निकलें। साथ ही जब आप घर वापस आएं तो आप चेहरे को कच्चे दूध या किसी क्लिंजर से साफ करें और फिर चेहरे पर विटामिन ई युक्त क्रीम लगा लें।

सफेद बालों को नैचरली काला करेगा ये तेल
ऐसे बनाएं होममेड विटामिन ई युक्त डीप मॉश्चराइज क्रीम
50 ग्राम बी वैक्स में 50 ग्राम शिया बटर मिलाकर इसे डबल बॉयलर में पिघला लें। अब इसमें विटामिन ई के दस कैप्सूल मिला दें। साथ ही इसमें 30 ग्राम नारियल का तेल भी मिला दें। यदि आपके पास कोई इसेंशियल ऑयल हो तो इसमें खूशबू के लिए मिला लें। बस इन सबको अच्छे से मिला कर आप इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और तैयार हो गया आपका डीप मॉश्चराइजिंग क्रीम तैयार। अपनी स्किन को हमेशा तेज धूप, हवा और ठंड से बचाएं, क्योंकि इससे आपकी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
Source link


