home remedy for bad breath: Home Remedy For Bad Breath : मुंह की बदबू से मिल सकता है छुटकारा, बस लेना होगा इस ड्रिंक का सहारा – try this home remedy to avoid bad breath

कुछ लोगों से बात करने के दौरान आपने अक्सर यह महसूस किया होगा कि जब वह बोलते हैं तो उनके मुंह से अजीब तरह की बदबू आती है। कभी-कभी यह बदबू इतनी बेकार होती है कि सामने वाला व्यक्ति बिना झिझक के इस बारे में बोल देता है। इस कारण जिस व्यक्ति के मुंह से दुर्गंध आ रही होती है उसे शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसी शर्मिंदगी का शिकार होने से पहले आपको इससे बचे रहने के लिए जरूरी उपाय कर लेने चाहिए।

आज हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जो मुंह से आने वाली बदबू की समस्या को खत्म करने के लिए काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो घर पर ही तैयार किया जा सकता है। वहीं, जो लोग इस समस्या से पीड़ित नहीं हैं, वे भी इसका सेवन करके इसकी चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।

इन तीन सामग्रियों से तैयार होगा घरेलू नुस्खा

इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर के किचन में ही यह चीजें आपको मिल जाएंगी। मुंह की बदबू दूर करने के लिए आपको नींबू, नमक और पानी की आवश्यकता होगी। इन चीजों का सेवन आमतौर पर हर घर में नियमित रूप से भी किया जाता है।

नींबू को निचोड़कर उसका रस निकालने के बाद, एक चुटकी नमक के साथ, इसे एक गिलास पानी में घोल लें। अब इस घोल को आप चाहें तो इसका सेवन कर सकते हैं या फिर मुंह की बदबू को दूर करने के लिए इस पानी से गरारे भी कर सकते हैं। इससे मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : इन 5 फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मिल सकती है मदद

कैसे फायदा पंहुचाएगा यह नुस्खा

how to avoid bad breath

नींबू में मौजूद कई खास गुणों के बारे में आपको जरूर पता होगा। वहीं, नमक का सेवन करने से दांतों के साथ-साथ ओरल हेल्थ को भी मेंटेन रखने में काफी मदद मिलती है। NCBI के अनुसार नींबू और नमक दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इस कारण नींबू और नमक का ड्रिंक के रूप में किया गया सेवन मुंह से आने वाली बदबू की समस्या से निजात दिला सकता है। इसके अलावा जब आप इस ड्रिंक को पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो यह पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

यह भी पढ़ें : इम्युनिटी के लिए ही नहीं, सेहत के लिए अन्य फायदे भी पहुंचाता है गिलोय का सेवन

एक बात का ध्यान रखें कि मुंह से बदबू आने की समस्या ओरल हेल्थ से जुड़े अन्य रोगों का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए जब कुछ दिनों तक यह समस्या घरेलू उपचार के जरिए न ठीक हो तो डेंटिस्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें : बुरा नहीं है शाम को एक्सर्साइज करना, होते हैं ये 3 खास फायदे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here