Honesty of Indian family being praised in America, here is the reason | Indian Family ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, अमेरिकी महिला को लौटाया Lottery Ticket, बनी करोड़ों की मालकिन

न्यूयॉर्क: अमेरिका (America) में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार (Indian Family) की काफी सराहना हो रही है. इस परिवार ने ईमानदारी की जो मिसाल पेश की है, उसके अमेरिकी कायल हो गए हैं. मेसाच्युसेट्स (Massachusetts) निवासी शाह परिवार ने एक स्थानीय महिला को उसका लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) वापस लौटाया, जिसे वह बेकार समझकर फेंक गई थी और इस टिकट की बदौलत वह रातोंरात करोड़ों की मालकिन बन गई.

पूरा Number नहीं किया था Scratch

स्थानीय महिला ली रोज फिएगा (Lea Rose Fiega) ने मार्च में ‘लकी स्टॉप’ नामक दुकान से लॉटरी की टिकट खरीदी थी. यह दुकान साउथविक इलाके में रहने वाले भारतीय मूल के शाह परिवार (Shah Family) की है. महिला अक्सर इस दुकान से टिकट खरीदती थी. फिएगा ने बताया कि उस दिन मैं बहुत जल्दी में थी. मैंने टिकट का नंबर खुरचा और जब लगा कि मेरी लॉटरी नहीं निकली है, तो मैं टिकट फेंकने का कहकर वहां से चली गई.

ये भी पढ़ें -कपल सरेआम करता रहा ‘अश्लील’ हरकत, कोई यात्री देख न ले एयर होस्टेस ने डाल दिया कंबल

10 Days तक ऐसे ही पड़ी रही Ticket

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने जल्दबाजी में टिकट पूरी तरह नहीं खुरचा था और यह टिकट दुकान पर बाकी बेकार टिकटों के बीच करीब दस दिन तक पड़ा रहा. इसके बाद दुकान मालिक के बेटे अभि शाह की नजर उस टिकट पर गई. जिसने टिकट के बारे में अपनी मां अरुणा शाह को बताया. अभि ने कहा, ‘एक शाम मैं बेकार पड़ी टिकटों को देख रहा था, तभी मैंने देखा कि एक टिकट का नंबर सही से खुरचा नहीं गया है. मैंने नंबर को खुरचा और देखा कि उसमें दस लाख डॉलर (लगभग 72790700 रुपये) का इनाम है’. 

दादी ने कहा – वापस करो Ticket  

शाह परिवार ने कहा कि टिकट वापस करने का निर्णय आसान नहीं था. दुकान के मालिक मुनीश शाह ने कहा, ‘हम दो रात सोए नहीं. अभि ने भारत में मेरी मां यानी अपनी दादी को फोन किया और उन्होंने कहा कि टिकट वापस कर दो, हमें ऐसा पैसा नहीं चाहिए. इसके बाद हमने ली रोज फिएगा को टिकट वापस करने का फैसला किया’. इस पूरी घटना के बारे में फिएगाा ने कहा कि शाह मुझे बुलाने आए, तो मैंने कहा कि मैं व्यस्त हूं. लेकिन जब उन्होंने जोर दिया तो मैं मिलने गई. इसके बाद जो कुछ मुझे पता चला, मुझे उस पर विश्वास ही नहीं हुआ. पूरे शहर में शाह परिवार की ईमानदारी की तारीफ हो रही है.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here