Hong Kong released controversial guidelines for schools, these are part of China national security Law| हांगकांग में स्कूली बच्चों के लिए जारी हुई नेशनल सिक्युरिटी गाइडलाइन, पढ़ाया जाएगा चीन का गुणगान

नई दिल्लीः चीन न सिर्फ अपने आस-पास लगी सीमाओं पर कब्जा करने की फिराक में रहता है बल्कि अपने देश के लोगों की जिंदगी में भी जबरदस्त दखलंदाजी करता है. इस बार तो चीन ने हद ही कर दी. हाल ही में लिए गए एक फैसले में चीन ने हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) के स्कूली बच्चों के लिए विवादास्पद दिशानिर्देश (controversial guidelines) जारी किए हैं. गाइडलाइन्स के मुताबिक 6 साल के बच्चों को सिखाया जा रहा है कि कैसे बाहरी ताकतों के प्रभाव को बढ़ने से रोकें और अपने देश को किसी दूसरे के अधीन न होने दें. ये सब बातें बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं. 

गाइडलाइन में देश की सुरक्षा है सर्वोपरि

हॉन्ग कॉन्ग की ओर से ये दिशानिर्देश गुरुवार (4 फरवरी) को जारी हुए हैं. बता दें कि प्रोटेस्ट के बाद से चीन की हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) के लोगों के प्रति सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है. दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा का बहुत अधिक महत्व है और शिक्षकों को इसे विवादास्पद मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. गौरतलब है चीन द्वारा जून 2020 में हॉन्ग कॉन्ग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National security law) लागू किया गया था. ये कानून 2019 में हुए सरकार विरोधी और चीन विरोधी प्रदर्शनों (anti-China protests) के कुछ महीने बाद लाया गया.  

ये भी पढ़ें-Thailand के मछुआरे को मिला 2.5 करोड़ रुपये का दुर्लभ मोती, कुछ दिन पहले ही देखा था Gift मिलने का सपना

राष्ट्र की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी

एजुकेशनल गाइडलाइन में कहा गया है कि शिक्षकों को स्पष्ट रूप से इंगित करना चाहिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और यह देश की रक्षा का सवाल है जिसमें बहस या समझौता करने के लिए कोई गुंजाइश ही नहीं है. मालूम हो कि 2019 के चीनी सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में तमाम किशोर भी शामिल थे. लिहाजा अब चीनी नेताओं ने हॉन्ग कॉन्ग के बच्चों के दिमाग पर भी कब्जा करने की ठान ली है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत चीनी नेता ऐसी शिक्षा पर जोर डाल रहे हैं, जिससे वे चीन के प्रति वफादार बनें. 

ये भी पढ़ें-Joe Biden ने चीन को दिया कड़ा संदेश, कहा- चुनौतियों का सीधे सामना करेगा अमेरिका

इन चार विषयों को पढ़ेंगे स्कूली बच्चे

प्राइमरी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे कि राष्ट्रगान कैसे गाया जाता है और उनका सम्मान कैसे करना चाहिए. गाइडलाइन के तहत शिक्षक बच्चों को बताएंगे कि पुलिस और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, हॉन्ग कॉन्ग के संरक्षक हैं. इसके साथ ही वे आतंकवाद और अलगाववाद जैसे मामलों के बारे में भी बच्चों को जानकारी देंगे. माध्यमिक विद्यालयों में छात्र सीखेंगे कि चार मुख्य अपराध क्या है, जिन्हें करने पर व्यक्ति को उम्र भर जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें-US New Foreign Policy: Joe Biden ने Germany से Army को वापस बुलाने पर रोक लगाई, Yemen War का समर्थन भी बंद

व्यापक और अस्पष्ट बता रहे कानूनी विद्वान

कुछ कानूनी विद्वानों (legal scholars) ने चीन के इस नए सुरक्षा कानून को व्यापक और अस्पष्ट बताया है. सरकार की ओर से एक एजुकेशन कार्टून वीडियो भी रिलीज किया गया है. वीडियो में एक व्यक्ति उल्लू का चश्मा और एक ग्रेजुएशन की टोपी पहने हुए है जो हांगकांग के इंस्टीट्यूशन आर्किटेक्चर के बारे में बता रहा है. इसके साथ ही वह केंद्र सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के लिए कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दे रहा है. वीडियो के एक प्वाइंट में कहा गया है कि देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों का अत्यधिक महत्व है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here