Massive Fire brokedown in Mumbai Godown – मुंबई में गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई में गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई :

महानगर मुंबई के मानखुर्द एरिया (Mankhurd area)में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग (Massive fire) लग गई. 19 फायर ब्रिगेड वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है. आग लगने से अब तक किसी भी मौत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. विजुअल्‍स में एक इमारत से धुएं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है.फायर डिपोर्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 2.45 बजे की है. 

यह भी पढ़ें

गोदाम में स्‍क्रैप मटेरियल रखा जाता था. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.विस्‍तृत जानकारी का इंतजार है.

Newsbeep




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here