सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5:15 बजे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है।जानकारी के अनुसार हादसा बहेरिया थाने के पास ही हुआ। एक कार सागर की तरफ से आ रही थी और दूसरी सामने से आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहन सीधे भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।बहेरिया थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा चुकी है तथा उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


