अंधविश्वास का खौफनाक खेल: ‘अघोरी’ का डर दिखाकर जेठ ने बहू से किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ रिश्तों को शर्मसार किया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि आज के दौर में भी अंधविश्वास का फायदा उठाकर कैसे मासूमों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। पन्ना के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक कलयुगी जेठ ने ‘अघोरी’ का ऐसा खौफ पैदा किया कि एक हंसता-खेलता परिवार तबाह होने की कगार पर पहुंच गया।

दरअसल, आरोपी पेशे से मिस्त्री है और झाड़-फूंक का ढोंग करता था। उसने अपने ही सगे मजदूर भाई और बहू को जाल में फंसाने के लिए कहा कि ‘तुम्हें अघोरी लगा है।’ अघोरी के डर से सहमे दंपत्ति ने जब उपाय पूछा, तो तांत्रिक जेठ ने अंडा, शराब और गांजे जैसी तंत्र-मंत्र की सामग्री मंगवाई।

सोमवार, 18 मई की रात आरोपी भाई के घर पहुंचा। उसने भाई को कमरे से बाहर भेजकर बहू को अकेले में झाड़-फूंक के बहाने बुलाया। वहां उसने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ‘अब अघोरी पीछा छोड़ देगा’ कहकर फरार हो गया। होश में आने पर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/258400.mp4

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।और आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना समाज के मुंह पर तमाचा है कि कैसे ढोंगी बाबा और गुनिया तंत्र-मंत्र के नाम पर जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/258396.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here