how to impress woman, लड़कों के लुक्स से जुड़ी 5 चीजें जिन पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां, विज्ञान ने भी माना – 5 things about mens look which attracts women supported by science

लुक्स से ज्यादा व्यक्तित्व मायने रखता है। इस बात में किसी को भी शक नहीं होना चाहिए। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि जब फर्स्ट इम्प्रेशन की बात आती है, तो उस केस में लुक्स पर ही सबसे पहले ध्यान जाता है। अगर इसे मेल-फीमेल के बीच में अट्रैक्शन के एंगल से देखें, तो कुछ चीजें ऐसी हैं, जो ये तय करती हैं कि महिलाएं किन पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित महसूस करती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों के लुक से जुड़ी उन चीजों के बारे में जो लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं और साइंस भी इन दावों को सपोर्ट करता दिखाई देता है।

ट्रिम्ड बीयर्ड

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में ये सामने आया था कि महिलाओं को ट्रिम्ड बीयर्ड या हेवी नैचरल स्टबल रखने वाले पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं। इस अध्ययन के लेखक जे डिक्सन और रॉबर्ट सी. ब्रूक्स के अनुसार ‘चेहरे के बालों का मैच्यॉरिटी और मर्दानगी को दिखाने के साथ ही प्रभुत्व व आक्रामकता से संबंध है।’ उन्होंने कहा कि ऐसी दाढ़ी जो ज्यादा भारी भी न हो और न बहुत हल्की सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

ज्यादा उम्र का दिखना

साल 2010 में आई स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं, जो बहुत यंग नहीं बल्कि ज्यादा उम्र के या असली ऐज से अधिक मैच्योर दिखाई देते हैं। इसी के साथ एक अध्ययन में ये भी सामने आया था कि ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती हैं, वे ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं, जो उम्र में बड़े व जिंदगी में स्थिरता लिए हों। इसे ‘जॉर्ज क्लूनी इफेक्ट’ नाम दिया गया था। (फोटो साभार: getty)

बॉडी मसल्स

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी में सामने आया था कि महिलाओं को ऐसे पुरुष भाते हैं, जो फिजिकली फिट यानी मसल्स बनाए हुए होते हैं। हालांकि, बहुत हेवी मसल्स वाले पुरुषों के साथ वे लंबा रिश्ता नहीं देखतीं। वहीं ऐसे पुरुष जिनकी बॉडी फिट हो और ज्यादा बिल्ट अप न हो, उन्हें महिलाएं अपने जीवनसाथी के रूप में ज्यादा प्राथमिकता देती हैं।

डीयो/परफ्यूम

/

सेंटिड डीयो या परफ्यूम लगाने पर पुरुष अपने आपको ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ पेश करते हैं, जो महिलाओं का ध्यान आकर्षित करता है। साल 2009 में जनरल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित स्टडी में इस बात की जानकारी दी गई थी।

हाइजीन

इसके अतिरिक्त महिलाओं को ऐसे पुरुष भी भाते हैं, जो अपने लुक्स के साथ ही हाइजीन का पूरा ख्याल रखते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई लड़का अच्छे से ड्रेसअप है, लेकिन अगर उसकी सांस से बदबू आती है, शरीर से पसीने की गंध आती है, नाखून कटे न हों या गंदे हों, तो लड़कियां उनके लुक्स की तरफ आकर्षित होकर भी जल्दी दूर चली जाती हैं।

ये भी पढ़ें: पति का नहीं करेगा आपका हाथ छोड़ने का मन, जब हथेलियां बन जाएंगीं इतनी सॉफ्ट

ये भी पढ़ें: मैंने वैक्सिंग छोड़ शेविंग को चुना, क्या इसके बाद मेरे मर्दों की दाढ़ी जैसे मोटे बाल आने लगे?

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here