पाचनतंत्र में असंतुलन के संकेत
– आयुर्वेद के अनुसार, जब आपका पाचनतंत्र ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा होता है तो इसके लिए आपकी जठराग्नि या पाचकाग्नि में होनेवाला असंतुलन जिम्मेदार होता है।
-पाचकाग्नि या जठराग्नि आपके पाचनतंत्र की वह ऊर्जा होती है, जो भोजन को सही तरीके से पचाने का काम करती है। यदि यह अग्नि मंद हो जाती है तो पाचन में बहुत अधिक समय लगता है। यदि तीव्र हो जाती है तो बहुत जल्दी-जल्दी भूख लगने लगती है।
पाचनतंत्र को सही बनाए रखने के लिए क्या करें?
बनी रहती है सुस्ती
– जिन लोगों के शरीर में जठराग्नि कमजोर होती है, उन्हें कुछ भी खाते ही सुस्ती आने लगती है। ये लोग स्नैक्स खाने के बाद भी आलस से भर जाते हैं। वहीं, हेवी नाश्ता या लंच करने के बाद तो इन्हें नींद का नशा होने लगता है।
पेट बन जाता है कुआं
-जिन लोगों की जठराग्नि बहुत तीव्र होती है, उन्हें खाना खाने के आधा घंटे बाद ही फिर से भूख लगने लगती है। इतना ही नहीं, जब ये लोग खाना खाते हैं तो अपनी सामान्य डायट से कहीं ज्यादा भोजन एक बार में करते हैं, फिर भी कुछ ही समय बाद इन्हें भूख का अहसास होने लगता है।
Need To Check Sugar: शरीर में दिख रहे हैं ये 5 लक्षण तो जल्दी से कराएं अपना शुगर टेस्ट
जठराग्नि को संतुलित रखने का तरीका
– भोजन का पाचन सही तरीके से हो इसके लिए जठराग्नि को संतुलित रखना अति आवश्यक है। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे, खाना खाते समय एक साथ में बहुत सारा ना खाएं।
पाचनतंत्र की सफाई के तरीके
-भोजन हमेशा भूख से थोड़ा कम करना चाहिए। ताकि पेट में गैस और तरल पदार्थ के लिए भी पर्याप्त स्थान बना रहे। इससे पेट में हेवीनेस यानी भारीपन महसूस नहीं होता है और सुस्ती नहीं आती है।
-भोजन के साथ ठंडा पानी या शरबत इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचकाग्नि मंद हो जाती है और भोजन को पचने में बहुत अधिक समय लगता है। इससे शरीर पर आलस्य हावी होने लगता है।
-यदि आपको जल्दी-जल्दी भूख लग रही हो यानी आपकी पाचकाग्नि बढ़ी हुई हो तो आपको अपने खाने में फाइबर युक्त भोजन का उपयोग अधिक करना चाहिए। इसके साथ ही आप दही, छाछ का सेवन भी करें।
-ये धीरे-धीरे आपकी पाचकाग्नि को संतुलित करने में सहायता करेंगे। यदि आपको बहुत अधिक समस्या हो रही है और आप सही डायट के प्रभाव का इंतजार नहीं कर सकते हैं तो आपको डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए। डाइग्नॉसिस के बाद वे आपको जरूरी दवाएं देंगे।
Low Oxygen Level In Body: शरीर में ऑक्सीजन की कमी के लक्षण और कारण
Do Not Eat Curd In Dinner: रात के खाने में दही ना खाने के हैं ये 5 कारण, चेक करिए कितने पता हैं आपको
Source link