how to improve eyesight: देश में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है अंधापन, अपने भोजन में जरूर शामिल करें ये चीजें – how to improve eyesight by eating food

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 30 साल में भारत में ऐसे लोगों की संख्या दोगुनी हो चुकी है, जिनकी आंखें पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं और उन्हें देखने में समस्या हो गई है। यह बात दो अलग-अलग इंटरनैशनल ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट्स में सामने आई है। इस बारे में आपको पिछले दिनों नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ने एक विस्तृत रिपोर्ट दिखाई थी। यह रिपोर्ट इस स्टोरी के अंत में दिए गए लिंक में आप पढ़ सकते हैं।

इस रिपोर्ट में यह बात साफ-साफ कही गई है कि दुनिया में सबसे अधिक नेत्रहीन लोग इस समय भारत में हैं। यानी डायबिटीज के बाद अप हमारा देश ब्लाइंडनेस का भी हब बन गया है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि हम कैसे अपने देश में इन हालातों पर काबू पा सकते हैं। खासतौर पर हमें यह जानने की जरूरत है कि हम अपनी डायट में किन बातों का ध्यान रखें कि हमारी आंखें कमजोर ना हों और ताउम्र इनमें रोशनी बनी रहे…

आंखों को स्वस्थ रखने का तरीका
-आंखों की देखने की क्षमता को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है कि आपकी आंखों का रेटिना स्वस्थ हो। रेटिना को स्वस्थ रखने के लिए ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स की जरूरत होती है। ये दोनों कैरोटिनॉयड्स रेटिना के मैक्युला में जाते हैं और आंखों की देखने की क्षमता को बनाए रखने में मदद करते हैं।

fruit-3

कीवी है आंखों के लिए हेल्दी

-ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स ऑक्सीजन के मुक्त कणों को बुझाने और नीली रोशनी को छानने का भी काम करते हैं। तथा सूरज की रोशनी के कारण आंखों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

-ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स आंखों को अंदर से स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। जो लोग नियमित रूप से ऐसे फलों और सब्जियों का उपयोग करते हैं, जिनसे ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स की प्राप्ति होती है, उन्हें बुढ़ापे में मोतियाबिंद की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

इन फलों से मिलते हैं ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स
-ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन दो अलग-अलग कैरोटिनॉयड्स हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें ये दोनों ही कैरोटिनॉयड्स पाए जाते हैं, जबकि कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनमें सिर्फ ल्यूटिन या सिर्फ जेक्सैन्थिन पाया जाता है। जिन फलों से इन दोनों ही कैरोटिनॉयड्स की प्राप्ति होती है उनमें संतरा, आडू और हरे तथा लाल अंगूर शामिल हैं।

ल्यूटिन रिच फल
-ऐसे फल जिनसे ल्यूटिन की प्राप्ति की जा सकती है इनमें कीवी, आम और नारंगी शामिल हैं। इनके साथ ही पीले कद्दू में भी ल्यूटिन पाया जाता है।

banana

रेटिना को स्वस्थ रखता है पका केला

जेक्सैन्थिन की प्राप्ति का सोर्स
-जेक्सैन्थन की प्राप्ति मुख्य रूप से ऑरेंज पेपर से होती है। इसके अतिरिक्त पका हुआ केला और पालक से भी इसकी प्राप्ति की जा सकती है। इनके अतिरिक्त आंवला भी आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी तत्व ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स किसी फल और सब्जी में कितनी मात्रा में उपलब्ध होंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि इन फल और सब्जियों की खेती और भंडारण किन स्थितियों में किया गया है।

-इसलिए यह जरूरी नहीं है कि हर क्षेत्र में उगे हुए पदार्थों से आपके शरीर को इन कैरोटिनॉइड्स की प्राप्ति हो सकती है।

दोगुनी हुई ना देख पानेवालों की संख्या, इन चीजों को खाने से बनी रहेगी रोशनी

बोझिल हो चुकी आंखों में आएगी नई चमक, अपनाएं ये घरेलू तरीके

आंखों की चमक बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, फुर्र हो जाएगी थकान

जवानी में ध्यान रखेंगे तो बुढ़ापे में नहीं सताएंगी आंखों की ये बीमारियां


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here