how to improve sleep quality: Drink To Help You Sleep : रात में नींद नहीं आती है तो पानी में मिलाएं यह 2 चीज, मिलेगा फायदा – try this 1 glass drink to improve sleep quality that help you sleep

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कोरोना वायरस महामारी के कारण ज्यादातर लोग घर से बैठकर काम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान काम करते-करते लोगों का समय कब बीत जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता है। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घरेलू समस्याओं के कारण या फिर ऑफिस की टेंशन लेने के बाद स्ट्रेस का भी शिकार हो रहे हैं। इसके कारण लोगों नींद भी ठीक तरह से नहीं पूरी हो पा रही है और वह अनिद्रा की समस्या से परेशान हो चुके हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए यहां पर एक ऐसे ही खास ड्रिंक के बारे में बताया जा रहा है जिसे आप घर पर ही पानी और 2 अन्य चीजों के जरिए तैयार कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर और इन 2 चीजों से तैयार होगी ड्रिंक



इस ड्रिंक को एप्पल साइडर विनेगर के साथ तैयार करना है। यह ना केवल आपकी अनिद्रा की समस्या को सुधार सकती है बल्कि आपकी पाचन क्रिया को ठीक करने में भी मददगार साबित हो सकती है। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में डालना है और उसे पानी में अच्छी तरह मिला लेना है। इसके बाद एक चम्मच शहद लें और उसे भी पानी में अच्छी तरह मिला लें। अब इस ड्रिंक को रात में सोने से आधे घंटे पहले पीएं। आपको कुछ हे दिन में इसका फायदा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें :

नींद दिलाने में कैसे मददगार होगी ड्रिंक



वैज्ञानिक कारण की बात की जाए तो यह समझना बहुत आसान होगा कि कैसे एप्पल साइडर विनेगर और शहद का पानी के साथ किया गया सेवन नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, एप्पल साइडर विनेगर और शहद दोनों ही स्ट्रेस को दूर करने का विशेष ध्यान रखते हैं। इस कारण यह आपके दिमाग को
तनाव मुक्त करके नींद दिलाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इस ड्रिंक को पीने का एक विशेष फायदा यह है कि अगर आप इसे गर्म पानी के साथ इस्तेमाल करते हैं तो इससे वजन कम करने और बढ़ी हुई चर्बी को घटाने में भी काफी मदद मिलेगी।

इसके अलावा अगर आप किसी कारण लंबे समय से स्ट्रेस में हैं और आपको नींद नहीं आ रही है तो आपको बिना देर किए किसी हेल्थ एक्सपर्ट से बात जरूर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : 14 नहीं, इतने दिन शरीर में रह सकता है कोरोना



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here