how to keep stomach immunity high: Best Spices For Stomach: पेट ठीक रखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 मसाले, फायदेमंद है हर सीजन में इनका सेवन – best spices for stomach to keep immunity high in hindi

हमारे शरीर की 90 प्रतिशत इम्युनिटी हमारे पेट से निर्धारित होती है। यानी आपका पेट सही तो लगभग पूरा शरीर सही और कोई बीमारी आपको परेशान नहीं कर सकती। फिर चाहे वह शरीर के किसी भी अंग से जुड़ी हो। आइए, यहां जानते हैं कि कैसे हर मौसम में इस पेट की सेहत को बरकरार रखा जाए। साथ ही उन मसालों के बारे में जानते हैं, जिन्हें हर मौसम में अपने खाने में उपयोग करते हुए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है…ये हैं वे खास मसाले…

तेज पत्ता
-तेज पत्ता एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग आप सर्दी, गर्मी और बरसात जैसे तीनों मौसमों में कर सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ब्लड प्यूरिफिकेशन में सहायता करता है। साथ ही खाने का स्वाद और सुंगध दोनों को बढ़ाता है।

gums-5

लौंग खाने के फायदे

केसर
– हमारे देश में केसर का उपयोग मुख्य रूप से खीर बनाने और अन्य मिठाइयां बनाने में होता है। वहीं, केसर युक्त दूध पीने की भी परंपरा है। हमारे देश में केसर का उपयोग मुख्य रूप से कश्मीर में होता है। केसर बहुत महंगा स्पाइस है, इस कारण इसका उपयोग भी बहुत सीमित मात्रा में होता है। लेकिन केसर सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है।

पूरा दिन शरीर में ठंडक रहेगी, नाश्ते में खाएं इनमें से कोई 1 चीज

-केसर में कैंसर से बचानेवाले तत्व पाए जाते हैं। केसर हमारी याददाश्त और हमारी स्किन का ग्लो बढ़ाने में बहुत अधिक मददगार होता है। केसर का उपयोग ब्लड प्यूरिफिकेशन करने का शानदार तरीका है। केसर युक्त दूध के सेवन ने पिंपल्स, मुहासे और वाइट ऐंड ब्लैक हेड्स की समस्या दूर होती है।

जावित्री
-जावित्री में आयरन और कॉपर के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से ना केवल हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि हमारे शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की रिपेयरिंग भी जल्दी होती है। शरीर में रक्त संचार सही बने रहने से शरीर दिनभर ऊर्जावान रहता है।

डार्क फूड्स के हैं कई फायदे, शुगर से लेकर हार्ट डिजीज तक सब पर कंट्रोल रहेगा

r2

पाचनतंत्र को दुरुस्त रखते हैं ये मसाले

लौंग
-लौंग ऐंटिवायरस, ऐंटिफंगल और ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होती है। दाल-सब्जी-पुलाव आदि में इसका सीमित मात्रा में नियमित सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है।

मलेरिया के नए परजीवी ने बढ़ाई आफत, इस पर बेअसर हो रही है दवा

-दूध और चाय में भी लौंग का सेवन किया जा सकता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करती है। साथ ही रेस्पोरेट्री डिजीज यानी श्वसन तंत्र से संबंधित रोगों से भी हमें बचाती है।

जायफल
– जायफल पेट में गैस बनने की समस्या से निजात दिलाता है। पाचनतंत्र ठीक रखता है। सीमित मात्रा में जायफल का नियमित सेवन करने से आंत से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। पॉटी से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में शामिल करें ये 7 चीजें, नियंत्रण में रहेगा कॉलेस्ट्रॉल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here