इस चीजों से तैयार करें ड्रिंक

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको जिस ड्रिंक का सेवन करना है उसे तैयार करने में आपको 5 ,मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। इसे आप घर में मौजूद सामाग्रियों से ही तैयार कर सकते हैं। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आपको निम्न टिप्स को फॉलो करना है।
यह भी पढ़ें : रातों रात घुटने का दर्द हो जाएगा छूमंतर बस ट्राय करना होगा यह देसी
सामग्री
1 चम्मच जीरा
2 गिलास पानी
1 चम्मच शहद
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में पानी को उबलने के लिए रख दें।
अब इसमें जीरा डाल दें।
करीब 2 मिनट तक जीरे को उबलने के बाद इसमें शहद मिला दें।
अब 1 मिनट तक इस मिश्रण को और उबालें।
इसके बाद एक गिलास में इसे छानकर अलग कर लें।
अब हल्का सा ठंडा होने के बाद इसे घूंट-घूंटकर पिएं।
यह भी पढ़ें :
कैसे मिलेगा आराम

इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको कुछ ही घंटों में आराम मिल सकता है। USDA ( United States Department Of Agriculture) के अनुसार, जीरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए यदि आपको फाइबर की कमी के कारण कब्ज की समस्या बनी हुई है तो उसे ठीक करने में यह ड्रिंक बहुत कारगर साबित होगी। इतना ही नहीं, यह ड्रिंक पाचन क्रिया को भी बूस्ट करेगी। एक बात का ध्यान दें कि यदि आपको इस ड्रिंक से या अन्य किसी घरेलू उपचार से मदद नहीं मिलती है तो आप बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें : पुरुष रात में सोने से पहले करें अदरक और शहद
Source link


