प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Gonda के छपिया थाना क्षेत्र स्थित हथियागढ़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, छपिया के रायपुर गांव निवासी 23 वर्षीय रेशमा गांव में लगे मोबाइल टावर पर करीब 20 फीट ऊपर चढ़ गई। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी की बेवफाई और धोखे से परेशान होकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पुलिस ने युवती को समझाइश देकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here