Thursday, May 16, 2024
HomeBreaking Newsकांग्रेस पर भरोसा नहीं है तो हम क्या करें सीएम डॉक्टर मोहन...

कांग्रेस पर भरोसा नहीं है तो हम क्या करें सीएम डॉक्टर मोहन यादव

ग्वालियर लोकसभा से BJP प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह में समर्थन में CM डॉ मोहन यादव ने भगवान जगन्नाथ के गांव कुलैथ में प्रचार किया। CM ने अपने सम्बोधन की शुरुआत सबसे पहले भगवान जगन्नाथ का नाम लेकर शुरू की औऱ कहा कि भगवान जगन्नाथ की जय,भगवान जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ,में भी आपके बीच आया हूं,इसलिए सिर्फ यही कहूंगा कि यहां से में चुनाव लड़ रहा हूँ, आप भी मेरे साथ खड़े हो जाये,Pm का साथ देकर विधानसभा चुनाव में सरकार बनवाई,हालात यह हुई कि कॉंग्रेस ऐसे चक्कर खाकर गिरी की अभी तक उठ नही पाई। वीओ- आयोजित सभा कार्यक्रम में BSP जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल ने BJP का दामन थामा,CM डॉ मोहन यादव ने उन्हें BJP में शामिल कराया। CM ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाया।सुरेश बघेल ने BSP के टिकिट पर ग्रामीण विधानसभा से 2023 चुनाव भी लड़ा था,उनके चुनाव लड़ने से भारत सिंह 3282 वोट से कॉंग्रेस के साहब सिंह गुर्जर से चुनाव हार गए थे,सुरेश बघेल ने 26990 वोट हासिल किए थे। औऱ बड़ी संख्या में बघेल वोटर्स को BSP की ओर खींचा था। वीओ- इस दौरान CM ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस की छाती पर सांप लोट रहे हैं पूरे चुनाव में वह जनता से झूठ बोल रहे और कह रहे है कि योजना बंद हो जाएगी,रुपये डालना बन्द कर देंगे, अरे कॉंग्रेस के लोगो रुपये आना बंद नही होंगे,कॉंग्रेस पार्टी को ही बन्द कर देंगे, सभी के खाते में राशि आएगी, हमारे देश को भारत माता कहा जाता है हम दुर्गा की पूजा करने वाले लोग हैं मातृशक्ति का सम्मान करते हैं।

स्पीच बाइट- डॉ मोहन यादव- CM मध्यप्रदेशवीओ- वही CM ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है की हर कोई पार्टी छोड़कर जा रहा है राहुल गांधी को लेकर सब रो रहै हैं राहुल गांधी जहां जाता है वहां कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकलती हैं। कांग्रेस के लोगों को अब कांग्रेस पर ही भरोसा नहीं है तो हम लोग क्या कर सकते हैं। एक वक्त था कि पार्टी पूरे देश पर राज कर रही थी वह आज किस हालत में पहुंच गई है।स्पीच बाइट- डॉ मोहन यादव- CM मध्यप्रदेशवीओ- वही सीएम ने सभा को सम्बोधित करने के बाद कहा कि ग्वालियर में सभी जगह bjp का माहौल बना हुआ है,भारत सिंह कुशवाह के लिए कुलैथ गांव आया था,आज उनके समर्थन में सभा भी की है।बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वही सीएम ने नव वर्ष विक्रम सम्वत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भूतों न भविष्यति, कल नव वर्ष विक्रम संवतसर का शुभारंभ हो रहा है।में प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं भी देना चाहता हूं।बाइट- डॉ मोहन यादव- CM मध्यप्रदेशवीओ- गौरतलब है कि CM ने चुनावी रणनीति के हिसाब से ग्वालियर सीट पर चुनावी प्रचार की शुरुआत भगवान जगन्नाथ की नगरी के नाम से मशहूर कुलैथ गांव से की है, खास बात यह है यह गांव यादव बाहुल्य है, लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में यादव वोटर्स CONG के साथ गए थे। औऱ CONG विधायक को जीत दर्ज कराई थी। ऐसे में CM का यह दौरा BJP के पक्ष में बड़ा माहौल बना सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS