IMF ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती की, सिर्फ 4.8 फीसदी होगी बढ़त


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़त के अनुमान को काफी घटा दिया है. आईएमएफ ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20  में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़त दर महज 4.8 फीसदी रहेगी. हालांकि आईएमएफ ने यह भी कहा है कि वर्ष 2020 तक भारतीयअर्थव्यवस्था में बढ़त 5.8 फीसदी और आगे 2021 में और सुधरकर 6.5 फीसदी रह सकती है.
आईएमएफ ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान इस अनुमान को जारी किया है. इसके पहले आईएमएफ नेचालू वित्तवर्ष में 6.1 फीसदी बढ़त होने का अनुमान जारी किया था. आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के गैर बैंकिंग वित्तीय सेक्टर में मुश्किल की वजह से घरेलू मांग तेजी से घटी है और कर्ज बढ़त की रफ्तार सुस्त हुई है.

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here