In Germany thousands of people have to evacuate after found 500 kg bomb of World War II found at Frankfurt’s construction site | इस कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर मिला World War II का 500 किलोग्राम का बम

फ्रैंकफर्ट, जर्मनी: जर्मनी (Germany) के फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) में बड़े पैमाने पर लोगों को एक इलाके से निकाला गया है. यहां एक कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौर का बम (bomb) मिला है. स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने इसकी जानकारी दी है.

मिला 500 किलो का बम 
रविवार को जर्मनी की वित्तीय राजधानी में एक कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर बम मिलने के बाद लगभग 13 हजार स्थानीय लोगों को वहां निकालकर सुरक्षित स्‍थान पर भेजना पड़ा. मामला इसीलिए गंभीर है क्‍योंकि यहां 500 किलोग्राम (1,100 पाउंड) का बम मिला है और वह दूसरे विश्व युद्ध के समय का है. 

लोगों को निकालने के लिए शहर के केंद्र से पश्चिम में 700-मीटर (आधा-मील) का दायरा तय किया गया था. इस इलाके में कई वरिष्ठ नागरिकों के घर हैं, इसके अलावा नेशनल रेल ऑपरेटर डॉयचे बान (Deutsche Bahn) की हीटिंग और इंटरनेट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की कई फैसिलिटीज हैं. 

ये भी पढ़ें: Yellowstone Volcano: 6 लाख साल से शांत है America का महाविनाशक ज्‍वालामुखी, फटा तो आ जाएगी भयंकर तबाही

पहले भी मिली हैं दूसरे विश्‍व युद्ध की चीजें 
द्वितीय विश्व युद्ध के खत्‍म होने के बाद से ही जर्मनी में बिना फटे हुए बम-गोले आदि मिलते रहे हैं. आमतौर पर यह कंस्‍ट्रक्‍शन के दौरान ही मिलते हैं, इस बार भी यह बम  एक निर्माण स्थल पर ही मिला है.

बम मिलने के बाद यहां कुछ देर के लिए काम रोक दिया गया था. देश में यह इस साल की दूसरी ऐसी घटना थी. इससे पहले इस साल की शुरुआत में विशेषज्ञों ने बर्लिन शहर के बाहर विश्व युद्ध II के 7 बमों को नष्ट किया था. ये उस जगह मिले थे, जहां टेस्ला अपनी पहली यूरोपीयन फैक्‍ट्री स्थापित करने वाली है.

इस साल कोलोन और डॉर्टमुंड में भी कुछ बमों को डिफ्यूज किया गया था. 2017 में, फ्रैंकफर्ट में 1.4 टन का बम मिलने के बाद 65 हजार लोगों को निकालना पड़ा था. 1945 में दूसरा विश्‍व युद्ध खत्‍म होने के बाद यह इस तरह का सबसे बड़ा ऑपरेशन था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here