पोते ने पैसो के लालच में अपनी ही 90 वर्षीय व्रद्ध दादी की मुहँ व नाक दबाकर कर दी हत्या।

किरनापुर थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सिवनीखुर्द में 07 मार्च 2025 को एक 90 वर्षीय व्रद्ध महिला सुभद्री बाई नागेश्वर की उसके ही घर पर संदेहास्पद स्तिथि में मौत हो गई थी।हालांकि पुलिस को पूरी आशंका थी कि महिला की हत्या उसी के परिवार वालो में से ही किसी सदस्य ने की है जिसको लेकर SDOP लांजी के मार्गदर्शन एंव अशोक ननामा थाना प्रभारी किरनापुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें काफीसूक्ष्मता और गहन छानबीन जांच सहित फोरेंसिक टीम की मदद लेने के बादआज 24 मार्च को म्रतक महिला के पोते मूलचन्द पिता भाऊलाल नागेश्वर को गिरफ्तार किया गया।

जिससे कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने पैसों के लालच में अपनी ही दादी की मुहँ और नाक दबाकर हत्या करने का गुनाह कबूल किया जिसके पास से म्रतक महिला के पास रखे रुपये और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।किरनापुर पुलिस द्वारा उक्त घटना में आरोपी पर अपराध क्रमांक 86/25 भारतीय न्याय सहिंता की धारा 103(1),309(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/1000152052.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here