ग्वालियर में कार पर 3400 लिप मार्क्स बनाकर रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने 5,500 रुपये का चालान काटकर कार साफ कराई

ग्वालियर में रील बनाने के चक्कर में कार पर हजारों लिप मार्क्स बनाना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार चालक आदित्य सिकरवार, निवासी थाटीपुर, के घर से कार जब्त कर ली।पुलिस के मुताबिक आदित्य बीए का छात्र है। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी रील देखकर कार पर लिपस्टिक से लिप मार्क्स बनाए थे। युवक का दावा है कि करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3,400 से ज्यादा लिप मार्क्स बनाए गए, जिसमें करीब 800 से 900 रुपये का खर्च आया।वायरल वीडियो सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना के मामले में युवक पर करीब 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद थाने में युवक से कार पर लगे लिप मार्क्स भी साफ करवाए गए और उसे फटकार लगाई गई।गोले का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की और वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। मामले में थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है।

blob:https://www.no2politics.com/c9c17162-d00d-47d5-b790-1300e6c70028

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here