हरदा में पुलिस ने , 2.20 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,

हरदा। अवैध मादक पदार्थ (एमडी) के विक्रय, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.01 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया है,

जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि अजनाल नदी के पास गुप्तेश्वर मंदिर के पीछे रोड पर एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू पिता गंगाविशन राजपूत उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम काकरिया, हरदा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एमडी पाउडर बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर,आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बाइट 01 आर के तिवारी, टीआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here