इंदौर में CM मोहन यादव ने 60 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर निशाना

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 60 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल पथ का लोकार्पण किया और उनके कई किस्से भी सुनाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के गायन का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार पूरे देश में वंदे मातरम का पूर्ण गायन हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान और मर्यादा का पालन सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी का इंदौर से गहरा संबंध रहा है। वे कुशल वक्ता, कवि और उत्कृष्ट राजनेता होने के साथ लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रतीक थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में उन्होंने गरिमा और संवाद की मिसाल कायम की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इंदौर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अटल पथ अन्नपूर्णा क्षेत्र को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके अलावा गांधी नगर मुख्य मार्ग, सिरपुर तालाब क्षेत्र और अन्य सड़कों सहित कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने अटल जी के नदी जोड़ो अभियान के सपने का उल्लेख करते हुए केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बड़े हिस्से को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इंदौर समेत पूरे मालवा-निमाड़ में विकास की नई दिशा तय हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों के कल्याण के साथ प्रदेश को विकास के नए शिखर तक पहुंचाना है।

इस दौरान उन्होंने इंदौर के दो महिला पार्षदों द्वारा निगम सम्मेलन के दौरान वंदे मातरम का अपमान किए जाने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित झंडा वंदन कांग्रेस नेताओं द्वारा ही वंदे मातरम गायन का अपमान किए जाने की बात दोहराई और कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम के लिए लागू किया गया संविधान स्वीकार नहीं है। वही कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के बारे में कहा कि मैने उनके साथ लंबे समय तक काम किया तो वही उनके पाकिस्तान की महिला पत्रकार से पूछ गए सवाल का भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से याद किया।

blob:https://www.no2politics.com/6fda966f-bfb5-4e88-9812-b9a5c317db8a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here