लव जिहाद मामले मे” राजस्व एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय भूमि से आरोपी के मकान पर चलाया बुलडोजर

गुना में युवती के साथ दरिंदगी के आरोपी का घर रविवार सुबह बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। प्रशासन के साथ पुलिस ने भी नानाखेड़ी पहुंचकर कार्रवाई की। शुक्रवार को टीम ने जांच की थी। मकान अतिक्रमण कर बना पाया गया था।हैवानियत की शिकार हुई युवती की एक आंख की रोशनी चली गई है। दूसरी आंख से भी धुंधला दिखाई दे रहा है। शनिवार को पुलिस ने युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। चूंकि, उसकी आंख में अधिक चोट है, इसलिए शनिवार शाम आंख के ऑपरेशन के लिए गुना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया।एसडीएम रवि मालवीय ने बताया कि 15 बाय 25 का मकान सरकारी जमीन पर बना था। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था। इसका कोई जवाब नहीं मिला। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि एक कमरे के पूरे मकान को तोड़ा गया है। आरोपी जेल में है।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाष सिंह राजपूत ने बताया, ‘एक आंख का लैंस टूट गया है। इसके पीछे वाले पर्दे में क्या स्थिति है और क्या-क्या चोट है, अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ही पता चलेगा। रौशनी लौटेगी या नहीं, यह तो पूरी जांच होने के बाद ही कहा जा सकता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here