Monday, June 30, 2025
HomeBreaking News1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी MP की सबसे लंबी सुरंग...

1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी MP की सबसे लंबी सुरंग का लोकार्पण

भोपाल, ब्यूरो। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्यप्रदेश को प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग की सौगात दी। 1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी मोहनिया टनल का लोकार्पण गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया। टनल झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है। लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी छोर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी फोरलेन चोरहटा बाइपास से आते हुए मोहनिया टनल पहुंचे। गडकरी टनल के रीवा छोर पर आएंगे। यहां 100 फीट का तिरंगा फहराएंगे। वे बदवार सोलर प्लांट के करीब बने मंच पर आमसभा कर 2,443 करोड़ रुपए के कामों का भूमि पूजन करेंगे। मोहनिया टनल की कुल लंबाई 2280 मीटर है, जो 6 लेन की हैं। थ्री लेन आने के लिए और थ्री लेन जाने के लिए है। सुरंग को अंदर आपस में 7 स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं। अगर कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे, तो आसानी से लौट सकता है। सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं। टनल बन जाने से रीवा-सीधी के बीच 7 KM की दूरी घट गई है। आना-जाना आसान होने से 45 मिनट का वक्त भी बचेगा। टनल जंगली जानवरों की सेफ्टी में भी मददगार है। दरअसल, अब घाट का रास्ता बंद होने से जंगली जानवर अपने एरिया में खुलकर घूम-फिर पा रहे हैं। सुरंग की शुरुआत में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। सीधी के छोर पर जहां सुरंग समाप्त होती है, वहां ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से उत्तरप्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है। काफी मशक्कत के बाद नहर को बंद कर चार महीने में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है। केंद्रीय मंत्री 2443.89 करोड़ के लागत से बनी 7 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 2323.89 करोड़ की लागत वाली 5 सड़कें हाईवे की हैं। NHAI द्वारा निर्मित चुरहट बाईपास से टनल तक 4 लेन सड़क का निर्माण शामिल है। इसकी लागत 1600 करोड़ रुपए, लंबाई 15.35 KM है। समारोह में लोक निर्माण विभाग द्वारा 144.89 करोड़ रुपए की लागत से रीवा में निर्मित 11.46 किलो मीटर की सीसी रोड का भी लोकार्पण होगा। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में सतना-बेला 4 लेन सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत 471 करोड़ रुपए है। लंबाई 47 किलो मीटर है। सतना जिले में सज्जनपुर-छिबौरा, गाजन, 2 लेन का भी लोकार्पण होगा। इसकी लंबाई 22 KM और लागत 34 करोड़ रुपए है। 74 करोड़ की लागत से निर्मित गाजन, मगरवार, इटौर, खम्हरिया, गोरैया तक 2 लेन 47 किलो मीटर का भी लोकार्पण होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 33 करोड़ की लागत से 17 किलो मीटर लंबाई की देवतालाब-नईगढ़ी सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। समारोह में लोक निर्माण विभाग द्वारा 87 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत शहडोल जिले के ब्यौहारी से न्यू सपटा ग्राम तक 45 किलो मीटर लंबाई की सड़क का भी उन्नयन कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, खाद्य मंत्री एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, ग्रामीण विकास एवं पिछड़ावर्ग कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सीधी रीति पाठक, सांसद सतना गणेश सिंह, रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, ब्यौहारी विधायक शरद कोल, गुढ विधायक नागेन्द्र सिंह, चुरहट विधायक शारदेंदु तिवारी, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक कल्पना वर्मा, विधायक विक्रम सिंह और सतना महापौर योगेश ताम्रकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100