ICC चैंपियन ट्राफी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी जीत की दर्ज,इंदौर में जश्न

इंदौर भारत जीत जश्न आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से हुई. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा. कोहली ने खुशदिल शाह की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. साथ ही भारत को भी जीत दिलाई. कोहली 111 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे ,

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250223-WA0122.mp4

भारत की शानदार जीत के बाद इंदौर के राजवाड़ा पर इंदोरियों ने जमकर जश्न मनाया राजवाड़ा पर मैच देखने के लिए बड़ी सी स्क्रीन भी लगाई गई थी जैसे ही विराट कोहली ने शतक जड़ा और टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की उसी के साथ राजवाड़ा पर जमकर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया इंडिया की जीत का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here