India Coronavirus Cases Live Updates: 13 June Lockdown COVID-19 New Cases today Saturday – Coronavirus India Updates: देश में कोरोना मरीज 3 लाख पार, महाराष्ट्र में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना मरीज 3 लाख पार, महाराष्ट्र में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित

Coronavirus News India Updates: कोरोना के मामले नहीं थम रहे हैं. (फाइल फोटो)

Coronavirus Cases in India Updates: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है. शुक्रवार की शाम 2903 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार चली गई. इस बीच महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है. शुक्रवार को राज्य में 3493 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 101141 हो गई है. वहीं राज्य में 127 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3717 हो गई है. अगर मुंबई की बात करें तो शुक्रवार को यहां 1366 नए मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हो गई है. केवल मुंबई में संक्रमितों की संख्या 55451 हो गई है जबकि यहां अब तक 2044 लोगों की जान इस वायरस के संक्रमण से गई है. राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 47.3 फीसदी है. महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में 40,698 और दिल्ली में 34,687 मामले हैं. कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है. इस वायरस के लिए अभी तक कोई टीका विकसित नहीं किया जा सका है.

Coronavirus Live Updates in Hindi:

Coronavirus India: चेन्नई निवासी 97 वर्षीय कृष्णामूर्ति ने कोरोना को हराया

चेन्नई निवासी 97 वर्षीय कृष्णामूर्ति ने इस उम्र में कोरोना को मात दी है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 30 मई को उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज चला और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

गाजियाबाद मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के मरीजों के लिए 400 बिस्तर लगाए गए
 गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के लिए जिले के अधिकारियों ने 400 बिस्तर लगाए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

झारखंड में कोरोना संक्रमण के 57 नये मामले, कुल संख्या 1656 हुई

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1656 हो गयी है.

अगले सप्ताह मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री
कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन से देश के धीरे-धीरे बाहर आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे. 

दिल्ली में कोविड-19 के 2,137 मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 36 हजार के पार

राष्ट्रीय राजधानी में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले शुक्रवार को सामने आए और इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,824 हो गई. 

राजनाथ सिंह 15 जून को उत्तराखंड में डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 जून को उत्तराखंड में एक डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे. केंद्र में नरेंद्र मोदी नीत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित रैली को राजनाथ सिंह नयी दिल्ली से संबोधित करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंसीधर भगत और संगठन महासचिव अजय कुमार यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से इसमें हिस्सा लेंगे. 

पुणे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,202 हो गई. 

बिहार में कोविड-19 के मामले छह हजार के पार

बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 के 148 नए मामले सामने आए जिसके साथ यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,096 हो गई. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here