न्यूक्लियर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, पीएम मोदी ने दी बधाई

Narendra Modi ने भारत के न्यूक्लियर सेक्टर में मिली बड़ी सफलता पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज भारत अपनी सिविल न्यूक्लियर यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर रहा है और अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम के दूसरे चरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि कल्पक्कम में देश में डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर क्रिटिकलिटी तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि यह एडवांस्ड रिएक्टर देश की न्यूक्लियर ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here