Indian Army Foils Another Attempt By Pakistan To Smuggle Weapons Into Kashmir  – PoK से हथियारों का जखीरा भेजने के फिराक़ में था पाकिस्तान, भारतीय सेना ने किया नाकाम 

PoK से हथियारों का जखीरा भेजने के फिराक़ में था पाकिस्तान, भारतीय सेना ने किया नाकाम 

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम की

नई दिल्ली:

एक ओर पाकिस्तान ग्लोबल फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) में अपनी साख बचाने में लगा है और दूसरी ओर आंतकियों की मदद के लिए सीमापार से हथियार और गोला-बारूद भेजने में जुटा है. भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना के हथियार तस्करी के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. सोमवार देर शाम को भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से तस्करी की एक और कोशिश को असफल कर दिया है और  हथियारों का जखीरा पकड़ा है. 

यह भी पढ़ें

भारतीय सेना ने सोमवार शाम (12 अक्टूबर) जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान एक बैग बरामद किया है. बैग से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, 138 राउंड्स एम्युनेशन और हैंडग्रेनेड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. 

हाल में पाकिस्तान की ओर से हथियारों की तस्करी का यह दूसरा मामला है, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. हाल ही में उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में तैनात सेना के जवानों ने किशनगंगा नदी के रास्ते से की जी रही हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सेना ने राज्य पुलिस बल के साथ मिलकर एक ज्वाइन्ट ऑपरेशन में इसे अंजाम दिया. 

सेना के जवानों की निगरानी टुकड़ी ने सर्विलांस इक्वीपमेंट के सहारे शुक्रवार (9 अक्टूबर) रात करीब 8.30 बजे नियंत्रण रेखा पर  किशन गंगा नदी (केजीआर) के तट पर तस्कारी के प्लान का पता लगाया. रात के करीब 10 बजे ऑपरेशन में लगे जवानों ने 2-3 आतंकवादियों का पता लगाया, जो ट्यूब में कुछ वस्तुओं को ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जो किशन गंगा नदी के तट से दूर एक रस्सी से बंधी थी. जवान तुरंत उस स्थान पर पहुंचे और वहां से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया. बरामद हथियारों में चार एके-74 राइफल, आठ मैगजीन, 240 एके राइफल शामिल है. पाकिस्तान लगातार PoK के रास्ते आतंक का सामान सप्लाई कर कश्मीर में आंतक फैलने की फिराक में लगा रहता है. 

वीडियो: पाक आतंकियों की हथियार भेजने की साजिश नाकाम


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here