भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज के एल राहुल माता पिता के साथ पहुँचे महाकाल मन्दिर, भस्मारती में हुए शामिल।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है । इसी कड़ी में बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल पहुंचे। वे यहां अपने माता-पिता के साथ आए हुए थे। सुबह 6:00 भस्म आरती संपन्न होने के बाद केएल राहुल ने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका । इस दौरान मंदिर के आशीष पुजारी ने पूजन अर्चन करवाया और प्रसाद स्वरूप भगवान महाकाल को अर्पित पुष्प माला केएल राहुल और उनके माता-पिता के गले में पहनाई। यहां विशेष मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान केएल राहुल भगवान शिव की भक्ति में लिन दिखाई दिए।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240320-WA0006.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here