नई दिल्ली: भारत (India) और नेपाल (Nepal) के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला (Foreign secretary Harsh Shringla) नेपाल यात्रा पर जाएंगे. विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला 26 से 27 नवंबर तक नेपाल में रहेंगे. विदेश सचिव का कार्यभार संभालने के बाद नेपाल की यह उनकी पहली यात्रा होगी.
नेपाल के साथ संबंधों को प्राथमिकता
विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने बताया है, ‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है. भारत नेपाल के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है. विदेश सचिव यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे और नेपाली गणमान्य लोगों से मिलेंगे.’
यह भी पढ़ें: ‘भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता, कोई ताकत इसे नहीं तोड़ सकती’
गलत नक्शे के बाद बढ़ा तनाव
नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार (KP Sharma Oli government) द्वारा भारतीय क्षेत्रों पर दावा ठोकने का नया नक्शा जारी करने के बाद से इस साल की शुरुआत में भारत-नेपाल के बीच संबंधों खटास आई है. नेपाल के नए मानचित्र ने लिपुलेख (Lipulekh), कालापानी (Kalapani) और लिम्पियाधुरा (Limpiyadhura) को दिखाया गया जिस पर भारत की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई. अपनी यात्रा के दौरान, विदेश सचिव Covid-19 पर नेपाल सरकार की मदद संबंधित चर्चा भी करेंगे. रॉ प्रमुख और भारतीय सेना प्रमुख की यात्रा के बाद यह भारत और नेपाल की तीसरी उच्च स्तरीय बैठक है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान विदेश सचिव बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव के अलावा फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम का दौरा कर चुके हैं.
LIVE TV

