उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने केंद्र में Narendra Modi सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देश की बदली हुई नीति और मजबूत नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले देश पॉलिसी पैरालिसिस के दौर से गुजर रहा था और दुश्मनों को नाराज करने से भी बचता था, लेकिन आज भारत किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।सीएम योगी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भारत दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व और निर्णायक क्षमता के कारण देश आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।


