इंदौर में सनसनी: 62 वर्षीय कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद की आशंका

इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे पॉश टाउनशिप ‘शांति निकेतन’ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 62 वर्षीय प्रतिष्ठित कारोबारी सुधीर पाटनी ने अपने घर में पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुधीर पाटनी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी बच्चों के पास विदेश जाना चाहती थीं, लेकिन पति इसके खिलाफ थे।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर कारोबारी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास पाटनी ने पिस्तौल से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामला पिस्तौल से फायर का होने के कारण शव को पहले एक्स-रे के लिए भेजा गया है, ताकि गोली की स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here