इंदौर: EOW छापे के बाद सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल बर्खास्त

इंदौर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, इंदौर नगर निगम ने सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। यह कदम आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के छापे के बाद उठाया गया है, जिसमें पाटिल के पास आय से अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई थी।

EOW ने 17 जून को पाटिल के घर और कार्यालय पर छापा मारा था, जहाँ नकदी, दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कई अहम सुराग मिले थे। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पाटिल पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब कमाई करने और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है। EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत पाटिल के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here