मध्य प्रदेश कैबिनेट में हुआ नवाचार, श्री अन्न के व्यंजन परोसे गए

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/miletes.mp4
Milets food in Shivraj Cabinet

भोपाल। मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज मोटे अनाज श्री अन्न से बने व्यंजन परोसे गए, जिन्हें मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों ने बड़े चाव से खाया। यहां मोटे अनाज से बने बिस्किट, सैंडविच, कटलेट, बाजरा खिचड़ा, पापड़ और खीर परोसी गई। इन व्यंजनों को चखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में श्री अन्न को परोसा गया है, यह बड़े खुशी की बात है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है। आज का यह प्रयास मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए है। मध्य प्रदेश सरकार मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए कई प्रयास किये हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स इयर घोषित किया है। मोटे अनाजों को मिलेट्स कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट्स को ’श्री अन्न’ नाम दिया है। सरकार अब इसकी ब्रांडिंग कर रही है। श्री अन्न को छोटे किसानों की समृद्धि का द्वार माना जाता है। इसमें पोषण की मात्रा अत्याधिक होती है। यह फसलें कम पानी में ज्यादा पैदावार देती हैं। खास बात यह है कि श्री अन्न के उत्पादन में रसायनिक खादों की आवश्यकता नहीं होती। यह फसलें पर्यावरण परिवर्तन से संरक्षण देने में कारगर हैं। भारत में पर्ल मिलेट, ज्वार, फिंगर मिलेट और प्रोसो मिलेट, कोदो मिलेट, छोटा मिलेट, कंगनी मिलेट, ब्राउनटॉप मिलेट, बार्नयार्ड मिलेट, चौलाई और बकवीट जैसे गौण मोटे अनाज, बाजरा, रागी, कुट्टु, काकुन, चीना, सांवा, कोदो आदि को मोटा अनाज माना जाता है। बाजरा डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सेहतमंद फूड है। वजन घटाने में मददगार है। मिलेट खाने से दिल की बीमारी नहीं होती। कैंसर की रोकथाम में मददगार है। इन्हें खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here