छतरपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 14 लाख से अधिक का माल बरामद

छतरपुर की ओरछा रोड थाना पुलिस ने पेप्टिक टाउन में हुई चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद हुआ है।,ओरछा रोड थाना क्षेत्र में 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात पेप्टिक टाउन में नकबजनी की वारदात हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि आरोपी पहले कॉलोनी में घूमकर रेकी करते थे, ताले लगे मकानों को चिन्हित करते थे और फिर रात में चोरी को अंजाम देते थे।,इसी पैटर्न पर जांच करते हुए पुलिस ने धार जिले के चार आरोपियों – सोभन भूरिया, कालू उर्फ एडिया भूरिया, दिनेश मंडलोई और कैलाश भूरिया को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी सुभान भूरिया के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।,पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 हजार रुपये नकद, चांदी की सात चूड़ियां, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के और अन्य सामग्री जब्त की है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की गई हैं। बरामद माल की कुल कीमत 14 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।,पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और दूसरे राज्यों में दर्ज मामलों को लेकर भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here