ईरान बहादुरी से लड़ा, अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत: ट्रंप

नीदरलैंड्स: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नीदरलैंड्स में नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने जंग में बहादुरी दिखाई है, और अब उसे युद्ध के बाद हुए नुकसान से उबरने की जरूरत है।

ट्रंप ने ईरान के तेल कारोबार पर बात करते हुए कहा, “वे तेल का कारोबार करते हैं। मैं चाहूं तो इसे रोक सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता।” उन्होंने आगे कहा कि ईरान को अपने नुकसान से उबरने के लिए तेल बेचने की जरूरत है।

अमेरिका के सख्त रुख के विपरीत, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर चीन ईरान से तेल खरीदना चाहता है तो अमेरिका को इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। यह बयान दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक संभावित संकेत हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी घोषणा की कि ईरान और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी। यह बातचीत दोनों देशों के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने और भविष्य के संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here