Iran supreme leader Ayatollah Khamenei creates official Hindi Twitter account | ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई ने हिंदी में खोला ट्विटर अकाउंट

नई दिल्ली: ईरान के राज्य प्रमुख अयातुल्लाह अली खामनेई ने एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हिंदी में शुरू कर दिया है. इस नए अकाउंट में ईरान के सर्वोच्च नेता का बायो यानी ​परिचय देवनागरी लिपि में लिखा है. अकाउंट शुरू करने के बाद उन्होंने दो ट्वीट हिंदी में पोस्ट किए हैं.

बता दें कि अयातुल्लाह अली खामनेई ने और भी कई भाषाओं में अपने ट्विटर अकाउंट शुरू किए हैं. इनमें पारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पैनिश, रूसी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल हैं. खबर लिखे जाने तक उनके इस हिंदी ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 4000 पहुंचने वाली थी.

अयातुल्लाह अली खामनेई ईरान के दूसरे व वर्तमान में सर्वोच्च नेता हैं. इससे पहले वो 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे हैं. खामनेई पूरे मिडिल ईस्ट में किसी भी राष्ट्र प्रमुख के तौर पर सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले नेता हैं, वो इस पद पर 1989 से हैं.

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here