शादी के 12 दिन बाद आईटीआई कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

खरगोन। जिले के सेगांव में एक नवविवाहित युवक की शादी के मात्र 12 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है और सेगांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, आईटीआई कॉलेज कर्मचारी राजू क्षेत्रे की शादी अभी 18 मई को ही हुई थी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000753894.mp4

घर में खुशियों का माहौल था और नई जिंदगी की शुरुआत की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बीती रात अचानक राजू की तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई।युवक की असामयिक मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां चंद दिनों में ही मातम में बदल गईं। सेगांव में हर कोई इस घटना से स्तब्ध है और राजू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000753905.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here