Jammu and Kashmir: Terrorist attack in Anantnag, a CRPF soldier martyred – जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद

बाइक से आए आतंकियों ने पेट्रोलिंग कर रहे जवानों पर हमला किया

जम्मू :

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया है. इस हमले में CRPF का एक जवान शहीद हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतनाग के बिजहेरा में सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान हथियारों से लैस आतंकी मोटरसाइकिल पर आए और पेट्रोलिंग कर रही पार्टी पर हमला कर दिया. जवाब में सुरक्षाबलों की तरफ से गोलियां चलाई गई लेकिन आतंकी वहां से भागनें कामयाब रहे. इस घटना के बाद सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. वहीं इस एक 12 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here