Janhvi Kapoor: जब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पर लगा ड्रेस चोरी करने का आरोप – janhvi kapoor-kylie jenner who wore the sheer dress better

बॉलीवुड की दिंवगत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) यूं तो हर बार अपने ड्रेसिंग स्टाइल से अच्छे-अच्छों को मात देती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जाह्नवी आजकल एक ड्रेस को चुराने के आरोपों में घिरी हुईं हैं, जिसके कारण उनकी जमकर फजीहत हो रही है।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड अभिनत्रियों पर अक्सर हॉलीवुड दिवास के ड्रेसिंग सेंस को चुराने के आरोप लगते आएं हैं। लेकिन तब क्या जब बी-टाउन की फैशन क्वीन की बेटी इस लिस्ट में शामिल हों। जी हां, श्रीदेवी कितनी फैशनेबल थीं यह बात किसी से छिपी नहीं है। 80 से 90 के दशक में उन्होंने अपने पहने गए ऑउटफिट्स से फैशन का एक नया ट्रेंड शुरू किया था।

सूट से लेकर साड़ी, जींस से लेकर मिनी स्कर्ट तक श्रीदेवी जो कुछ भी पहनती थीं, उसे चर्चा का विषय बनने में देर नहीं लगती थी कुछ ऐसी ही उम्मीद उनकी बेटियों से भी की जा रही है। हालांकि, फिल्मों में आने के बाद जाह्नवी कपूर भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन इन दिनों उन पर एक ड्रेस के चोरी का आरोप लग रहा है। टी-शर्ट लुक में नजर आया शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान का क्यूट साइड

NBT

जी हां, बीते कई दिनों से जाह्नवी कपूर की एक पुरानी तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वो Lebanese designer, Yousef Aljasmi की डिज़ाइन की हुई ब्लैक शीर बॉडीकॉन ड्रेस को पहने हुए नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में जाह्नवी की सुंदरता देखते ही बन रही है। ट्रांसपेरेंट अवतारों के लिए फेमस यूसुफ अलजस्मी ने इस ड्रेस को खास कर्व बॉडी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है।

हालांकि जान्हवी ने भी इस बात का पूरा ध्यान रखा है और ब्लैक रंग की ब्रालेट के साथ अपने लुक को स्टाइल किया है। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल और स्मोकी आईज उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

NBT

हालांकि, जाह्नवी कपूर से पहले यह ड्रेस काइली जेनर पहन चुकी हैं। जी हां, जब हमने जाह्नवी की इस ड्रेस पर एक नजर डाली तो देखा कि असल में यह ड्रेस काइली की है जिन्होंने अब से करीब 58 हफ्ते पहले इसे एक न्यूड ब्रालेट के साथ इसे पहना था। इस ट्रांसपेरेंट ड्रेस में काइली अपने कर्व्स को परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं।

NBT

यही नहीं, काइली ने अपने लुक को पूरा करने के लिए न्यूड टन मेकअप के साथ हाई पोनी टेल बनाई हुई थी। दोनों तस्वीरों को देखने के बाद जाह्नवी कपूर पर ट्रोलर्स जमकर भड़क गए और उनपर ड्रेस और स्टाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया। जब सैफ-करीना की शादी में पहने हुए कपड़ों को सारा अली खान ने किया रिपीट

NBT

दरअसल, आज के समय में फेसऑफ़ पहले से कहीं अधिक आम हो गए हैं। लेकिन कभी-कभार ऐसा फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आता। 23 साल की जाह्नवी कपूर ने जब 22 वर्षीय काइली जेनर के इस स्टाइल को कॉपी किया तो कुछ लोगों ने उन्हें नकलची कहने से भी कोताही नहीं बरती। खैर, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब जाह्नवी इस तरह किसी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर निशाना बनी हों, इससे पहले भी वो एक वाइट फेदर ड्रेस को कॉपी करने के आरोपों में फंस चुकी हैं।

Web Title janhvi kapoor-kylie jenner who wore the sheer dress better(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here