नई दिल्ली: जापान ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए एक खास एप्लिकेशन को लॉन्च किया है. जिसमें किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यूजर्स को अलर्ट आता है.
कोविड-19 (COVID-19) कॉन्टैक्ट कंफ्रर्मिंग एप्लिकेशन या COCOA को स्वास्थ्य मंत्रालय ने Apple और Google द्वारा विकसित तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया है.
जानकारी के मुताबिक, जब यूजर्स 15 मिनट के लिए एक-दूसरे के एक मीटर (यार्ड) के दायरे में होते हैं, तो यह फ्री ऐप यूजर के डेटा को फोन ब्लूटूथ के जरिए लॉग इन करता है. कोरोना पॉजिटिव होने पर ऐप अपने रिजल्ट में इसका खुलासा करता है. इसके अलावा दूसरे यूजर्स के संक्रमित होने की भी जानकारी देता है.
ये भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ इस राज्य ने लड़ी बेहतरीन जंग, केंद्र ने की तारीफ
ऐप में डेटा रिकॉर्ड और रिस्टोर किया जाएगा. हालांकि यह डेटा 14 दिनों के बाद फोन से डिलीट हो जाएगा. कुछ स्टडीज के मुताबिक, करीब 60 प्रतिशत आबादी के ट्रेसिंग ऐप का इस्तेमाल करने पर ही इसका फायदा होगा. आपको बता दें कि जापान कोरोना वायरस के कुल 17,500 केस दर्ज किये गए. जिसमें मौत का आंकड़ा 935 है.
जापान ने कोरोना लॉकडाउन के कारण बंद सभी व्यवासायों को फिर से खोल दिया है. इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग के अलावा अन्य सभी सावधानियों को बरतने के लिए कहा है.

