Joe Biden ride; safest car safest vehicle on the planet and is called The Beast, here Know special Features | राष्ट्रपति बनते ही Joe Biden को मिली The Beast, जानिए क्यों खास है यह कार

वाशिंगटनः जो बाइडेन (Joe Biden) 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति की शपथ ली है और उनके साथ ही कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बन गई हैं. इनके अलावा बाइडेन कैबिनेट के 56 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है.  मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में बाइडेन को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण का यह पारंपरिक स्थान है जहां नेशनल गार्ड्स के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. सबसे ताकतवर देश की सत्ता को हासिल करने वाले बाइडेन पर पूरी दुनिया नजर टिकाए हुए हैं और इसी बीच उनकी लग्जरी कार भी अट्रैक्शन का केंद्र बनी हुई है. 

अब इस कार में सफर करेंगे बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन की पूरी लाइफ बदल जाएगी. सबसे ताकतवर पद को संभालने के लिए वे व्हाइट हाउस (White House) में प्रवेश करेंगे और शानदार कार से सवारी करेंगे. यहां हम बाइडेन की शाही लग्जरी कार ‘द बीस्ट’ (The Beast) के बारे में बात कर रहे हैं. बाइडेन इसी कार से सवारी करेंगे. साल 2018 में द बीस्ट को प्रेसिडेंशियल सीक्रेट सर्विस के बेड़े में शामिल किया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरों के लिए विशेष तौर पर डिजाइन की गई कार ‘द बीस्ट’ का मेक कैडिलैक है.

मिलिट्री ग्रेड कवच है The Beast

US प्रेसीडेंट की इस स्पेशल कार की देखरेख अमेरिका की खुफिया विभाग, युनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस करती है. इस कार को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ‘एयरफोर्स वन’ का इस्तेमाल किया जाता है. सही मायने में यह कार किसी टैंक से कम नहीं है. प्रेसीडेंट के लिए यह कार एक मिलिट्री ग्रेड कवच है जो बाहर से हो रहे हर तरह के हमले से उनकी रक्षा करती है. बीस्ट में मौजूद स्टेनलेस स्टील प्लेट्स बम ब्लास्ट भी सह सकती है. इस कार का निर्माण जनरल मोटर्स करती है. द बीस्ट में 8,000 सीसी का इंजन लगा हुआ है जो 800 बीएचपी की पावर देता है. 

The Beast News in Hindi, The Beast की लेटेस्ट न्यूज़, photos, videos | Zee  News Hindi

किसी भी हमले को झेल सकती है The Beast

कार के बख्तरबंद दरवाजे टैंक की तरह 8 इंच मोटे हैं. दरवाजे बंद होते ही यह 100 फीसदी सील हो जाती है. खिड़कियां बुलेटप्रूफ हैं जिसमें पॉली कार्बेनेट और कांच की 5 परतों का इस्तेमाल किया गया है ताकि लैंडमाइन या बम धमाके से प्रेसीडेंट को सेफ कर सके. ये प्लेट्स किसी भी धमाके को झेलने में सक्षम है. द बीस्ट की बॉडी को बनाने में स्टील, टाइटेनियम, एल्यूमिनियम और सिरेमिक जैसा धातुओं का इस्तेमाल होता है. बम ब्लास्ट हो या फिर आग की लपटें, यह कार किसी भी मुश्किल का सामना करने में सक्षम है. कार को जनरल मोटर्स ने बनाया है.

The Beast: Know everything about Joe Biden's ride; this Presidential Limousine is world’s safest car

The Beast में मौजूद है ब्लड बैंक

द बीस्ट किसी भी मुश्किल वक्त में ऑक्सीजन की सप्लाई कर सकती है. कार के बूट स्पेस में ऑक्सीजन सप्लाई के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम और स्मोक स्क्रीन डिस्पेंसर दिए गए हैं. कार में राष्ट्रपति के पास पैनिक बटन का एक्सेज है, जो उन्हें ऑक्सीजन के साथ केबिन प्रोवाइड करता है. कार में राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप से मेल खाता हुआ Rh-negative  ब्लड बैंक होता है.  बता दें कि कार के ड्राइवर का संपर्क सीधे ट्रैकिंग सेंटर से होता है. बीस्ट के पास एक सैटेलाइट फोन है जिसमें उपराष्ट्रपति और पेंटागन के लिए सीधी हॉटलाइन है. बता दें कि इस कार ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आधिकारिक लिमोसिन कैडिलैक वन की जगह ली थी. द बीस्ट डीजल इंजन पर चलती है, क्योंकि इसमें बड़े साइज के रेक्टांगुलर फ्यूल फिलर डोर लगे होते हैं. 

VIDEO-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here