Johnnie Walker scotch whisky will be available in paper bottles from next year | अब पेपर बोतल में मिलेगी ये टॉप ब्रांड की व्हिस्‍की, नई पैकेजिंग में अगले साल होगी लॉन्‍च

नई दिल्‍ली: जॉनी वॉकर स्कॉच व्हिस्की (Johnnie Walker scotch whisky) 2021 की शुरुआत से पेपर बोटल में मिलेगी. इसकी निर्माता कंपनी Diageo ने सोमवार को ये बयान जारी किया है. कंपनी का यह कदम तब सामने आया है, जब दुनिया के कई टॉप मैन्‍युफेक्‍चरर्स प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

यह नई बोतल वेंचर मैनेजमेंट कंपनी पायलट लाइट के साथ साझेदारी में विकसित की गई है. इसके निर्माता गिनेस और टेन्‍क्‍वेरे जिन ने कहा, ‘नई बोतल को लकड़ी की लुगदी से बनाया जाएगा जो खाद्य ग्रेड मानकों को पूरा करती है. इतना ही नहीं यह पूरी तरह से रीसाइक्‍लेबल (recyclable) है.’

डियाजियो और पायलट लाइट ने इस पेपर बोतल को विकसित करने और इसे लेकर रिसर्च करने के लिए पल्पेक्स लिमिटेड नाम से एक स्थायी पैकेजिंग कंपनी भी शुरू की है. 

पल्पेक्स, कंपनी की गैर-प्रतिस्‍पर्धी श्रेणियों के प्रोडक्‍ट्स के लिए भी ब्रांडेड पेपर-बोतल बनाएगी. इसमें यूनिलीवर (Unilever) पीएलसी और सोडा निर्माता कंपनी पेप्सिको (PepsiCo) शामिल है. इनकी भी पेपर-बोतलों के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: चमगादड़ से बन सकती है कोरोना की दवा, जानिए चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि विभिन्‍न कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट कंपनियां पैक्‍ड फूड और अन्य घरेलू वस्तुओं की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक की मात्रा के लिए जांच के दायरे में आ गई हैं.

उदाहरण के लिए यूरोप में आईएनजी विश्लेषकों के अनुसार 2018 में खाद्य और पेय पदार्थों की पैकेजिंग करने में 8.2 मिलियन टन प्लास्टिक का उपयोग किया गया था.

डियाजियो की बात करें तो वैसे यह अपनी कुल पैकेजिंग में 5% से भी कम प्लास्टिक का उपयोग करता है, लेकिन उसने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्‍य कार्यक्रम 2025 तक यूनिलीवर और पेप्सिको के साथ मिलकर अपनी पैकेजिंग में प्लास्टिक को कम करने का लक्ष्य रखा है.

(इनपुट: रायटर्स)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here