39 साल बाद इंसाफ, ₹100 की रिश्वत ने उजाड़ दी जिंदगी

एक झूठे रिश्वत केस ने जागेश्वर प्रसाद की 39 साल की जिंदगी बर्बाद कर दी। 1986 में उन पर ₹100 की रिश्वत का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। हाल ही में, 83 साल की उम्र में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया, लेकिन तब तक उनका सब कुछ खत्म हो चुका था।

इस घटना के बाद उनकी पत्नी सदमे से गुजर गईं, चार बच्चों की पढ़ाई छूट गई और उनकी आधी सैलरी काट दी गई। रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन भी नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें चौकीदारी करके पेट पालना पड़ा। अब जब उन्हें इंसाफ मिला है, तो वे अपनी पेंशन और बकाया वेतन का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here