इंदौर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पीसी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन17 सितंबर को इंदौर आयेंगेकैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम छात्रों की गूंज को लेकर तंज कसते हुए कहा कि रैपर को बुलाने की आवश्यकता क्या है, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर और आसपास के करीब 30 हजार लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत जिन स्थानों पर लोग लंबे समय से रह रहे हैं, वहां उन्हें पट्टा देने की प्रक्रिया की जाएगी। नितिन नवीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। उज्जैन में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर अनुमति मांगी गई थी, वहां कोर्ट से जुड़े मामले के चलते कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। वहीं, रैपर को बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रैपर को बुलाने की आवश्यकता क्या है, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें पिछले 25 वर्षों से लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने लगातार काम किया और जनता का विश्वास अर्जित किया।उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को काफी नजदीक से देखा है। उनके अनुसार, मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाई गईं और उन्हें जमीन पर लागू किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिले हैं। वहीं, स्वच्छ भारत अभियान आज केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक संस्कार बन चुका है। विजयवर्गीय ने दावा किया कि विभिन्न संस्थाओं की रिपोर्ट के अनुसार देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। जिस इंग्लैंड ने कभी भारत पर शासन किया, वह भी अर्थव्यवस्था के मामले में आज भारत से पीछे है।उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को देखकर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। हालांकि, विजयवर्गीय ने ब्रिक्स को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर को दीपदान, रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंदौर में मानव रंगोली का भी आयोजन होगा, जिसमें मानव श्रृंखला के माध्यम से रंगोली बनाई जाएगी। सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, कंप्यूटर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी विजयवर्गीय ने कही।


