kajal aggarwal beauty secrets in hindi: बिना मेकअप इस ऐक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल, जानें ‘सिंघम’ लीड के ब्यूटी सीक्रेटस – kajal aggarwal no makeup look beauty secrets in hindi

Published By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

सिल्वर स्क्रीन पर अपने पसंदीदा ऐक्टर और ऐक्ट्रेसेज को देखकर हम उनकी तरह खूबसूरत दिखने के सपने पालने लगते हैं। क्योंकि उस पल में हम भूल जाते हैं कि यह सब पर्दे का ग्लैमर है। रियल लाइफ में वे भी हमारी तरह नॉर्मल इंसान ही हैं। यहां देखें अपनी ऐसी ही एक फेविरट ऐक्ट्रेस की फोटो, जिसे बिना मेकअप देखकर पहचानना भी मुश्किल होगा…

कैमरा हमारे चेहरे की हर खामी पकड़ता है। इसलिए कैमरा फेस करने से पहले अपने फेस पर बहुत-सा मेकअप और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स अप्लाई करने पड़ते हैं। यही काम हमारे स्टार्स भी करते हैं। बिना मेकअप खूबसूरत दिखना उनके लिए भी कितना मुश्किल है, यह हालिया कैमरे में कैद हुई इस बॉलिवुड ऐक्ट्रेस को देखकर समझ आ गया। फोटो देखकर सोचिए कि क्या वाकई अगर इस लुक में आप काजल अग्रवाल से एयरपोर्ट पर मिलते तो पहचान पाते कि ये आपकी चहेती ऐक्ट्रेस हैं? जवाब खुद आप खोजिए…

काजल का नो-मेकअप लुक

ग्रे कलर के A-लाइन कुर्ते में काजल अग्रवाल एकदम देसी गर्ल लगीं। सिल्क के ग्रे कलर कुर्ते पर रेंबो कलर का बॉटम काजल पर बहुत खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ काजल ने ब्राइट पर्पल बॉटम कैरी किया। जिस वक्त काजल को कैमरे में कैद किया गया, उन्हें देख लग रहा था मानों सिर्फ मॉइश्चराइजर के अलावा उन्होंने अपने चेहरे पर कुछ लगाया ही नहीं होगा।

NBT

काजल अग्रवाल का लेटेस्ट लुक

क्या लापरवाही कर रही हैं काजल?

वन फोर्थ स्लीव्स कुर्ता, खुले बाल और राउंड फ्रेम स्पैक्ट्स में काजल को पहचान पाना बहुत मुश्किल था। इस लुक से एक बात तो साफ होती है कि ग्लैमर सिर्फ पर्दे तक ही सीमित है। रियल लाइफ में हमारे स्टार्स हमारी ही तरह कॉमन लुक्स वाले दिखते हैं। वैसे अगर काजल आपकी पसंदीदा अदाकारा हैं तो नाराज ना हों लेकिन फोटो देखकर तो यह सच ही लग रहा है कि काजल आजकल अपनी स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: सब पर भारी पड़ी सई मांजरेकर की खूबसूरती के ये हैं ब्यूटी सीक्रेट्स

काजल के हेयर केयर टिप्स

हालांकि काजल के बाल पहले की तरह शाइनी और थिक लग रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में अपने खूबसूरत बालों का सीक्रेट साझा करते हुए काजल ने बताया था कि उनके बाल नैचरली घने हैं इसलिए वे इनकी केयर के लिए सल्फेट फ्री और ग्लिसरीन युक्त शैंपू का उपयोग करती हैं।

NBT

एकदम देसी लगीं काजल अग्रवाल

ऐसे बना रहता है बालों में वॉल्यूम

बालों में वॉल्यूम बनाए रखने का काजल का सीक्रेट है कि सप्ताह में 3 बार से अधिक शैंपू करना आपके हेयर फॉल की वजह बन सकता है। इसलिए बेहतर है कि सप्ताह में 3 बार से अधिक शैंपू करने का रुटीन ना बनाएं। कभी-कभार ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं। हालांकि सप्ताह में 3 बार शैंपू और 2 बार सिर्फ कंडीशनर से ही बालों को धुला जा सकता है। तो अब समझ में आया काजल की रेशमी जुल्फों का राज!

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू के नूरानी चेहरे और बेदाग त्वचा का राज छिपा है इन 5 नुस्खों में

काजल ने बताया था फिट फिगर का राज

बॉलिवुड फिल्म ‘सिंघम’ के जरिए हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिल में जगह बनानेवाली काजल अग्रवाल ने फिल्म रिलीज के बाद अपने फैंस के लिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए खाना खाने से पहले सैलेड खाती हैं, जिसमें खीरा, मूंगफली, मौसमी सब्जियां और फ्रूट्स शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें:सोनम कपूर को भी है डार्क सर्कल की दिक्कत, इन्हें छिपाने के लिए अपनाती हैं ये ब्यूटी ट्रिक्स


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here