kajol fashion blunders: टांका लगी ड्रेस और ऑयली हेयरस्टाइल में जब काजोल को देखकर छूट गई अच्छे-अच्छों की हंसी – kajol made the worst fashion blunder in gq award

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल यूं तो सूट से लेकर साड़ी तक में कमाल की नजर आती हैं लेकिन एक बार उन्होंने एक इवेंट में एक ऐसी ड्रेस पहन ली थी जिसे देख हर किसी के मुंह से बस यही निकला कि एक्ट्रेस को अभी भी अपने वेस्टर्न लुक्स पर काफी काम करने की काफी जरूरत है।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बड़ी बेटी काजोल ने यूं तो एक के बाद एक हिट फिल्म देकर इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। हालांकि, अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा काजोल अपने एथनिक वियर फैशन के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन जब भी बात आती है उनके वेस्टर्न स्टाइल की तो वह कभी दर्शकों को रास नहीं आया।

साल 2010 से 2011 के बीच डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ियों और अनारकली में हर जगह वाहवाही लूटने वाली काजोल ने साल 2012 में एक ऐसा फैशन ब्लंडर किया, जिसका खामियाजा उन्हें आज तक भुगतना पड़ रहा है। जी हां, साल 2012 में यूं तो अभिनेत्री ने कई तरह के सिल्हूटों पर हाथ आजमाते हुए, वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में आयशा देपाला के गाउन से लेकर देव आर निल की मैक्सी को पहनकर अलग-अलग रंगों में अपना मोर्चा जमाया, लेकिन इसमें प्रबल गुरुंग की डिज़ाइन की हुई बॉडीकॉन ड्रेस ऐसी थी जिसने हर किसी को सोचने में पर मजबूर कर दिया। टीवी ऐक्ट्रेस बनी दुल्हन, तो अवतार देख आ गई थी ‘चेन्नई ऐक्सप्रेस’ की ‘मीनम्मा’ की याद

दरअसल, GQ awards में काजोल ने डिज़ाइनर Prabal Gurung की डार्क ग्रे रंग की सिल्क asymmetrical ड्रेस पहनी हुई थी, जो उन्हें काफी ब्रॉड लुक दे रही थी। यही नहीं, अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए काजोल ने सटल मेकअप के साथ साइड पार्टेड बन और पैरों में चंकी फुटवियर को डाला हुआ था जो उनके पैरों को स्टिकी लुक दे रहे थे। सीधे तौर पर कहें तो काजोल का यह ओवरऑल स्टाइल उनके लुक को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।

हालांकि, काजोल का अपने स्टाइल के साथ कुछ नया करने की कोशिश ने हमारा दिल जीत लिया। लेकिन उनका यह ड्रेसिंग अवतार देखने वालों के लिए किसी आफत से कम नहीं था। इस पूरे इवेंट में काजोल इतनी बल्की नजर आ रही थीं कि उनका यह स्टाइल उनके फैशन ब्लंडर्स की लिस्ट में काउंट हो गया। इतना ही नहीं, ड्रेस में जगह-जगह बने कट आउट पैचेस और ऑयली हेयरस्टाइल काजोल का आज तक का सबसे भद्दा स्टाइल था। ... तो इसलिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की मोहिना कुमारी ने अपनी शादी में चुना राजपूताना लहंगा

खैर, काजोल की इस तस्वीर को देखकर हम तो इसी सोच में हैं कि इतनी बड़ी स्टार होने के बाद भी काजोल ने ऐसा फैशन अपनाने के बारे में सोचा भी कैसे? वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या कहना है? हमें जरूर बताएं।

Web Title kajol made the worst fashion blunder in gq award(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here