Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना की खूबसूरती का राज, कहीं इसकी वजह तो नहीं उनका बे-बाक अंदाज? – kangana ranaut beauty secrets make up tips in hindi

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि कंगना रनौत बहुमुखी प्रतिभा और सुंदरता की धनी हैं। यह अभिनेत्री एक दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा रही है और इन्होंने कई फिल्मों में बहुत प्रशंसनीय प्रदर्शन किया है जैसे कि क़्वीन, तनु वेड्स मनु, सिमरन, जजमेंटल है क्या, पंगा जैसी अनगिनत फिल्में। जैसा कि हम जानते हैं कि कंगना बहुत खूबसूरत हैं और कई बार बिना मेकअप के अपनी नैचुरल ख़ूबसूरती से अचंभित भी करती रही हैं। हिमाचल की ‘गुड़िया’ की तरह दिखने वाली कंगना की खूबसूरती के पीछे का रहस्य हर कोई जानना चाहता है। तो हम आपको उनके सीक्रेट ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कंगना का ब्यूटी सीक्रेट: दरअसल एक्ट्रेस एक अच्छा टोनर, मॉइस्चराइजर और एक आई क्रीम का ही इस्तेमाल करती हैं। वह मेकअप हटाने के बाद अपनी त्वचा को कुछ समय तक नैचुरल रखती हैं। उनकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है इसलिए वह कभी-कभार क्लीनअप का इस्तेमाल करती हैं और अपनी स्किन का अच्छे से ख्याल रखने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह कोई भी फेशियल करवाने से खुद को दूर रखती हैं क्योंकि उनकी स्किन सेंसिटिव होने के वजह से इसका उल्टा असर हो सकता है।

एक स्किनकेयर सलाह जिस पर कंगना हमेशा अमल करती हैं, वह यह है कि कंगना अपने चेहरे को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल कभी नहीं करती हैं क्योंकि साबुन आपकी स्किन से तेल को हटा देता है और बदले में, स्किन को और अधिक तेल बनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है जिस वजह से स्किन और ऑयली नजर आती है। तो चलिए जानते है कुछ ऐसे मोमेंट्स जब ‘मणिकर्णिका’ ने अपने लुक से सभी की निगाहें अपनी और आकर्षित कीं।
यह भी पढ़ें: काली अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए रोजाना नहाने से पहले करें ये उपाय

1. कान्स में कैटसूट पहनकर सबको किया मोहित

शायद ही लोग कांन्स फेस्टिवल में अपनी पहली उपस्थिति पर कर्ली हेयर के साथ एक शानदार कैटसूट पहनने की हिम्मत करेंगे। लेकिन कंगना ऐसा कर सकती हैं और और उन्होंने ऐसा किया भी। एक ऐसा नज़ारा जिसे देख कर सभी चौंक गए और जिसका कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता था। लेकिन जो भी कहो, लम्हों को यादगार बनाना कंगना को अच्छे से आता है।

2. ऑड्रे की साड़ी वाला लुक कैसे भूल सकते हैं


रेट्रो विंग्ड लाइनर, पेल लिप्स 1970, एक वॉल्यूमिनस अपडू-कंगना ने इस लुक के लिए अपने भीतर की महारानी को बाहर निकाला, जिस वजह से हमें कांन्स की गलियों में सैर करते हुए देखने को मिला एक विंटेज, रीगल ग्लैमर लुक।

3. एम्पायर-स्टेट टॉप क्नॉट और स्पॉक स्टाइल की आईब्रो से किया प्रभावित

जब हम फ्यूचरइस्टिक लुक की बात करते हैं तो तरह-तरह के आईडियाज आते हैं। लेकिन कंगना का यह लुक सही एंगल्स साबित हुआ और उनका बोल्ड अंदाज़ किसी भी लुक को स्पेस-ऐज लुक दे सकता है। किसी भी सेलिब्रिटी ने हाई-क्नॉट और चेहरे को तीखा लुक देने वाली भौहों का इस्तेमाल इस तरह से नहीं किया होगा, लेकिन जब कंगना हो तो सब कुछ मुमकिन है। और सच यह है कि उन्होंने बिना किसी भी तरह लैशेस या किसी और तामझाम के यह कर दिखाया।
यह भी पढ़ें: Vitamin E और Aloevera से घर पर बनाएं यह क्रीम, आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल्स हो जाएंगे गायब
4. कंगना की ख़ास हेयर-स्टाइल के बिना अधूरा है उनका यह लुक
हम कंगना की हेयरस्टाइल के बारे में बात किए बिना उनके खूबसूरत लुक की चर्चा को कैसे पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कई बार अपनी अलग ढंग की हेयर-स्टाइल से सबको चकित किया है। जैसे एक बार इस एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक मुकुट की तरह बड़े करीने से सजाया था, और बालों की ऐसी शैली बनाई कि देखने वालों को बस कंगना के सर पर ताज ही दिखा।

नेचुरल लुकिंग ग्लो इस तरह करें मेकअप

कंगना रनौत की पसंद हमेशा से ही सबसे हट कर रही है। चाहे वह उनकी फिल्मों में हो, उनकी फैशन की पसंद हो, या उनका मेकअप हो। वह हमेशा अपनी हेयर-स्टाइल और मेकअप में अलग-अलग तरह का एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। शायद इसीलिए वह पर्सनल स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री भी हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here