Kapil Sharma Kick Starts The Kapil Sharma Show Second Seasons Shooting Salman Khan Will Be The First Guest Of Kapils Show | The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा ने शुरू की अपने कॉमेडी शो की शूटिंग, जानिये कौनसा बॉलीवुड स्टार बना पहला मेहमान?

The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा ने शुरू की अपने कॉमेडी शो की शूटिंग, जानिये कौनसा बॉलीवुड स्टार बना पहला मेहमान?



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको बताया था कि सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ एक बार फिर आपको सभी दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आने वाले हैं. उनके फैंस अब बस उनके शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं हम कपिल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर लेकर आये हैं. कपिल ने आज से अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है. सबसे ख़ास बात ये है कि शो के पहले गेस्ट और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के हिट मशीन सलमान खान बने हैं.

पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक कपिल शर्मा के शो पर पहले सेलेब गेस्ट के तौर पर दबंग खान दिखाई देंगे. कपिल शर्मा ने अपने पुराने साथियों चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, सुमोना के साथ शो की शूटिंग आज से शुरु कर दी है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इन सभी कलाकारों के साथ-साथ भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी कपिल के शो का हिस्सा बनेंगे.यानी इस बार पुरानी टीम के साथ कपिल को भारती और कृष्णा जैसे धुरंधर कॉमेडियंस का साथ मिल जायेगा, जो सोने पर सुहागा साबित होगा. हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस बार कपिल शर्मा के शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.

हाल ही में कपिल के शो का पहला टीजर सामने आया. सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेकंड सीजन का टीज़र जारी किया गया था जो वायरल हो गया. खास बात है कि कॉमेडी शोज से इतर इस बार कपिल के शो के टीजर में आम जनता से इमोशनल कनेक्ट करने की कोशिश की गई है जो सीधे आम दर्शक के दिलों को छू रहा है.टीजर में कपिल के शो को समाज के हर तबके को जोड़ने वाला बताया गया है. टीजर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे कपिल के शो ने भारत के कोने कोने में रहने वाले हर वर्ग के भारतियों के तनाव और दुख को कम करने में उनकी मदद की गई है. आप भी देखिये कपिल के शो का ये वायरल टीजर.

आपको बता दें कि कपिल का शो टीवी का सबसे पॉपुलर शोज में से एक रहा करता था. लेकिन फिर बीच में कपिल की तबियत की वजह से शो को बीच में बंद कर दिया गया. अब कपिल फिर से फिट हो कर वापसी को तैयार हैं और उनके साथ ही उनके फैंस भी उनके नए शो को देखने के लिए बेकरार हैं. उम्मीद है कि कपिल इस बार भी अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here