Karan Johar Released Anew Poster Of Upcoming Film Kalank Alia Bhatt Gift On Her Birthday Varun Dhawan | करण जौहर ने आलिया भट्ट को जन्मदिन पर दिया ये शानदार तोहफा

करण जौहर ने आलिया भट्ट को जन्मदिन पर दिया ये शानदार तोहफा



आज आलिया भट्ट का जन्मदिन है और इस मौके को और भी खास बनाने का काम किया है निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने. दरअसल, करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कलंक’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. ऐसा लगता है जैसे आलिया को करण की तरफ से ये जन्मदिन का एक तोहफा है.

नया पोस्टर हुआ रिलीज

आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कलंक’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में आलिया भट्ट बेहद अलग किरदार में नजर आ रही हैं. जारी किए गए इस पोस्टर में आलिया बेहद मासूम लग रही हैं. करण जौहर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘साहस कभी भी इतना खूबसूरत नहीं दिखा. इस हिम्मती रूप से 17 अप्रैल को मिलिए सिनेमाघरों में.’

17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, करण जौहर की ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक बार फिर वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली है. साथ ही इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी तकरीबन 20 साल बाद एक साथ नजर आएंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here