Kareena Kapoor: प्रियंका, करीना और सामंथा, तीनों की खूबसूरती का है एक ही ब्यूटी सीक्रेट – priyanka chopra kareena kapoor samantha akkineni share this one beauty secret for their beauty

तेलुगु स्टार सामंथा अक्किनेनी और बॉलीवुड दीवाज प्रियंका चोपड़ा जोनस और करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग व स्टाइल के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि उनकी खूबसूरती भी लोगों को दीवाना बना देती है। खास बात ये है कि इन तीनों ही एक्ट्रेस की ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन ही इनकी खूबसूरती का बेस है। अपनी फिटनेस और ब्यूटी रुटीन में ये कभी पीछे नहीं रहतीं और यही कारण है कि सालों से ये लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में तीनों ने अपने ब्यूटी सीक्रेट जब शेयर किए तब पता चला कि ये दीवाज जब ट्रेवलिंग या शूटिंग में बिजी होती हैं तो एक खास रुटीन को ही फॉलो करती हैं। ये खास रुटीन सीक्रेट क्या है आइए आपको भी बताएं।

तीनों ही एक्ट्रेस के ग्लोइंग स्किन का ये है सीक्रेट

पिंपल्स को दूर कर निखार लाएगा ये ओट्स स्क्रब

प्रियंका,करीना और सामंथा को जब भी इंस्टेंट ग्लो की जरूरत होती है तो वह शीट मास्क का यूज करती हैं। शीट मास्क इनके लंबे और थकाऊ शूटिंग के बाद भी इनके चेहरे को हमेशा हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाए रखता है। इतना ही नहीं, जब ट्रेवलिंग के दौरान स्किन केयर का टाइम नहीं होता तब यही मास्क इनकी सारी जरूरतों को पूरा करता है। यह भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बालों को लाइट करेंगे ये घरेलू उपाय, सांवलापन भी होगा दूर

प्रियंका के लिए है ये एक क्विक ब्यूटी टिप्स

3

प्रियंका ने खुद इस बात को एक बार कोट करते हुए कहा था कि कई बार उन्हें जब ऐसे आयोजन या समारोह में अचानक जाना होता है तो वह शीट मास्क का ही यूज करती हैं। हमेशा तो नहीं लेकिन कई बार वे जब सीधे एयरपोर्ट से किसी फंक्शन में जाती हैं तो शीट मास्क लगाकर अपने चेहरे को नर्म,कोमल और ग्लोइंग बनाती हैं। उनका कहना है कि कई घंटों की यात्रा चेहरे की नमी गायब कर देती हैं, ऐस में ये हाइड्रेटिंग शील्ड मास्क ही काम आता है। प्रियंका अपने पर्स में हमेशा ही एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग शीट मास्क जरूर रखती हैं। प्रियंका बताती हैं कि वह लैंडिंग से 15-20 मिनट पहले शीट मास्क लगा लेती हैं और उनकी स्किन वापस से खूबसूरत बन जाती है।

सामंथा अक्किनेनी के हैंडबैग में रहता है ये सीक्रेट

2

सामंथा अक्किनेनी भी शीट मास्क की दीवानी हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने शीट मास्क की खूबियों को बताया था। सामंथा अपने हैंडबैग में हमेशा शीट मास्क कैरी करती हैं और उनकी हर यात्रा में ये ब्यूटी सीक्रेट उनके साथ जरूर रहता है। सामंथा कहती हैं कि जब भी उनकी स्किन पर खिंचाव या मेकअप का दबाव महसूस होता है, वह अपने चेहरे को अच्छे से क्लिन करने के बाद इस मास्क को लगा लेती हैं। कुछ ही मिनटों में उनका चेहरा चमकता और दमकता से नजर आने लगता है। यह भी पढ़ें: जितने भी खराब क्‍यों न हों बाल, इस तरह लगाएंगी मेथी तो दिखेगा कमाल

करीना का ये ब्यूटी सीक्रेट है सुपरस्टार

1

हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ब्यूटी सीक्रेट को शो किया और बताया कि ये स्टार है। यानी ब्यूटी स्टार। ये स्टार कुछ और नहीं बल्कि शीट मास्क था। करीना कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं और प्रेग्नेंसी में भी ये इस ब्यूटी मास्क को ही प्रेफर करती हैं। उनकी हाइड्रेटेड और ग्लोइंग स्किन किसी मेकअप की मोहताज नहीं है। वो न्यूड फेस फॉल्ट करती हैं क्योंकि उनकी स्किन हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग होती है।

जानें क्या होता है शीट मास्क?

4

पिछले कुछ सालों से फेस शीट मास्क सौंदर्य की दुनिया में तेजी से फेसम हो गया है। ये एक हाइड्रेटिंग, मॉइस्चराइजिंग और शाइनिंग मास्क होता है जो चेहरे को तुंरत रिजल्ट देता है। ये स्किन को नमी देने के साथ उसे पोषण प्रदान करता है। इसमें रिलेक्सिंग सीरम होता है जो चेहरे को नई ताजगी देने के साथ उसे जीवंत बनाता है। ये एक रेडीमेड और क्विक एप्लाइंग मास्क होता है। इसे आप आसानी से कभी और कहीं भी लगा सकते हैं। तो अगर आप भी इन तीनों दीवाज की तरह ग्लोइंग और फ्रेश लुक की चाहत रखती हैं तो आपको इनका ये ब्यूटी मंत्र जरूर फॉलो करना चाहिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here